Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर के लिए मतदान जारी है। इसी बीच गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने मतदान का प्रयोग कर कवर्धा से वोट डाला। वोट डालने ने बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मतदाताओं से मैं विनम्र अपील करता हूं कि मतदान जरूर करें। राजनांदगांव में भूपेश बघेल उम्मीदवार हैं और उनके साथ बहुत सारे विषय जुड़े हैं। उनके शासनकाल में कैसे छत्तीसगढ़ में परिदृश्य बदला, कैसे घोटाले हुए, यह सब जनता के सामने है। इसलिए बीजेपी के पक्ष में मतदान करें।मुझे पता है कि यहां कम से कम 70% मतदान होगा।