23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Kawardha / Rahveer Yojana in Chhattisgarh: सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगी 25 हजार रुपए, राहवीर योजना के तहत मिलेगा सम्मान

Rahveer Yojana in Chhattisgarh: सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगी 25 हजार रुपए, राहवीर योजना के तहत मिलेगा सम्मान

Rahveer Yojana in Chhattisgarh: राहवीर योजना के तहत सड़क हादसे में गंभीर घायलों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने वाले पात्र मददगार को 25 हजार रुपए और प्रशस्ति प्रमाण पत्र मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 23 Nov 2026, 4:35 PM IST

Rahveer Yojana in Chhattisgarh

सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाते (photo Patrika)

Rahveer Yojana: सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर मददगार नागरिक को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। राहवीर योजना के तहत गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर यानी पहले एक घंटे के भीतर अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने वाले पात्र मददगार को प्रोत्साहन राशि के साथ प्रशस्ति प्रमाण पत्र देने का प्रावधान है। इसका उद्देश्य सडक़ दुर्घटना के पीडि़तों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना और आम लोगों को मदद के लिए प्रेरित करना है।

कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जिलेवासियों से अपील की है कि दुर्घटना में घायल लोगों को देखकर अनदेखा न करें और तत्काल सहायता के लिए आगे आएं। दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे में चिकित्सा सुविधा मिलने से घायल की जान बचने की संभावना बढ़ जाती है। योजना में मददगार नागरिकों को नियमानुसार कानूनी संरक्षण भी दिया गया है। ताकि पुलिस या कानूनी प्रक्रिया के भय से लोग घायलों की मदद करने से पीछे न हटें। दुर्घटना की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर एंबुलेंस और आवश्यक सहायता प्राप्त की जा सकती है। कलेक्टर ने युवाओंए वाहन चालकों और सामाजिक संगठनों से भी इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

112 पर करें संपर्क मिलेगी तत्काल सहायता

सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता दिलाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है। इस नंबर के माध्यम से एंबुलेंस और आवश्यक आपातकालीन सहायता प्राप्त की जा सकती है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर आसपास मौजूद लोगों को भी मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि घायल को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा मिल सके। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने युवाओं, वाहन चालकों और सामाजिक संगठनों से भी राहवीर योजना के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना मानवीय जिम्मेदारी है और समय पर की गई सहायता किसी परिवार को अपनों से बिछड़ने के दर्द से बचा सकती है।