21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Kawardha / Chhattisgarh News: सोने में मिलावट की चर्चा से बढ़ी चिंता, गहने खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 4 चीजें

Chhattisgarh News: सोने में मिलावट की चर्चा से बढ़ी चिंता, गहने खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 4 चीजें

Chhattisgarh Gold Price: सोने में रेनियम जैसी धातु की मिलावट की चर्चाओं के बीच रहें सतर्क। गहने खरीदने से पहले BIS हॉलमार्क, कैरेट, छह अंकों का HUID कोड और पक्का GST बिल जरूर जांचें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 21 Nov 2026, 12:35 PM IST

Chhattisgarh News

सोने में मिलावट की चर्चा से बढ़ी चिंता (photo Patrika )

Chhattisgarh Gold News: छत्तीसगढ़ की परंपरा में सोना केवल आभूषण नहीं, बल्कि परिवार की समृद्धि, शुभ शगुन और बुरे वक्त का सबसे भरोसेमंद सहारा माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन में सराफा बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। लेकिन जब सोने के भाव नई ऊंचाइयों पर हों तो एक जागरूक ग्राहक के तौर पर आपकी सतर्कता ही आपकी मेहनत की कमाई की सबसे बड़ी सुरक्षा है। हाल के दिनों में देश के कुछ हिस्सों में सोने का वजन बढ़ाने के लिए रेनियम जैसी भारी औद्योगिक धातु के उपयोग की चर्चाएं सामने आई हैं। ऐसे में किसी भी तरह की घबराहट के बजाय, सही जानकारी और प्रमाणिकता के साथ खरीदारी करना समय की सबसे बड़ी मांग है।

रेनियम धातु को लेकर क्यों हो रही चर्चा

विशेषज्ञों के अनुसार रेनियम (रासायनिक संकेत) एक दुर्लभ और उच्च तापमान सहन करने वाली औद्योगिक धातु है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से जेट इंजन के पुर्जों और रिफाइनरी उपकरणों में होता है। चूंकि इसका घनत्व सोने के करीब होता है, इसलिए बाहरी बाजारों में इसके जरिए मिलावट की आशंकाओं पर चर्चा हो रही है। हालांकि संभाग के प्रतिष्ठित और पंजीकृत सराफा कारोबारी हमेशा शुद्धता और विश्वास की परंपरा को कायम रखते हैं, फिर भी असंगठित या अनजान स्रोतों से खरीदारी करते समय सावधानी बरतना हर ग्राहक का अधिकार और कर्तव्य है।

स्मार्ट खरीदार बनें: सोना खरीदते समय इन चार बातों को पूरी तरह गांठ बांध लें

बीआइएस हॉलमार्क जरूर देखें: गहने पर भारतीय मानक ब्यूरो का त्रिकोणीय आधिकारिक निशान होना शुद्धता की पहली गारंटी है।

कैरेट कोड की जांच करें: 22 कैरेट सोने पर 916, 2० कैरेट सोने पर 833, 18 कैरेट पर 750 और 14 कैरेट पर 585 का अंकन स्पष्ट रूप से देखें।

6 अंकों का नंबर परखें : प्रत्येक हॉलमार्क आभूषण पर छह अंकों का यूनिक अल्फ ान्यूमेरिक कोड होता है।

खरीदारी के वक्त ही अपने मोबाइल पर सरकारी ऐप बीआईएस केयर के जरिए इस नंबर को डालकर गहने की पूरी कुंडली तुरंत जांच लें।

पक्का जीएसटी बिल ही लें: हमेशा बीआइएस पंजीकृत ज्वेलर से ही खरीदारी करें और पक्का बिल में सोने का शुद्ध वजन, कैरेट, मेकिंग चार्ज और हॉलमार्किंग शुल्क अलग-अलग दर्ज कराएं।

कैसे होती है शुद्धता की आधुनिक जांच

एक्सआरएफ मशीन: यह एक्स-रे फ्लोरेसेंस तकनीक से बिना गहने को नुकसान पहुंचा, ऊपरी सतह पर मौजूद तत्वों की जांच करती है।

फायर ऐसे टेस्ट : यह सोने की शुद्धता जांचने का सबसे विश्वसनीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य तरीका है, जिसमें नमूने के जरिए सटीक कैरेट का आकलन होता है।

हॉलमार्किंग केंद्र: प्रमुख शहरों में बीआइएस मान्यता प्राप्त जांच केंद्र मौजूद हैं, जहां आम उपभोक्ता भी बेहद मामूली शुल्क पर अपने गहनों की शुद्धता की पुष्टि कर सकते हैं।

व्यापारियों का कहना

सराफा व्यापारी पारस जैन का कहना है कि सोने के आभूषण अब शासन की निगरानी में हैं। सभी हॉलमार्क वाले आभूषणों पर एचयूआईडी नंबर अंकित होता है, जिसके माध्यम से कोई भी ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकता है। यह आम लोगों के लिए बेहतर सुविधा है। वहीं सुचित बोथरा ने बताया कि रेनियम एक धातु है जिसका उपयोग सोने का घनत्व बढ़ाने के लिए किए जाने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में ग्राहकों को जागरूक रहने और विश्वसनीय सराफ ा प्रतिष्ठानों से ही शुद्ध सोना खरीदने की जरूरत है। शासन भी शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है।