16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Government job fraud: पुलिस भर्ती में हाइट छूट दिलाने का झांसा देकर ठगी, दो साल बाद अंबिकापुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

Government job fraud: पुलिस भर्ती में निर्धारित हाइट में छूट दिलाने का झांसा देकर 30 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दो साल बाद अंबिकापुर से गिरफ्तार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 16 Nov 2026, 4:50 PM IST

Government job fraud

गिरफ्तार आरोपी चंदन टोप्पो (photo Patrika)

job fraud: पुलिस भर्ती में निर्धारित हाईट में छूट दिलाने का झांसा देकर 30 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी चंदन टोप्पो को कवर्धा पुलिस ने करीब दो साल बाद अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। प्रार्थिया निर्मला साहू से आरोपी ने फरवरी 2024 में ऑनलाइन और नगद मिलाकर 30 हजार रुपए लिए थे। छूट नहीं मिलने पर जुलाई 2024 में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया था। पूछताछ में आरोपी ने ठगी स्वीकार की और 30 हजार तथा 5700 रुपए वापस करने की बात कही।

हाइट में छूट नहीं मिली तो खुली ठगी की पोल

रुपए लेने के बाद भी आरोपी ने अपना वादा पूरा नहीं किया। पुलिस भर्ती में हाइट की छूट नहीं मिलने पर प्रार्थिया को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने जुलाई 2024 में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चंदन टोप्पो के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।

भर्ती के नाम पर ठगी से रहें सावधान

पुलिस भर्ती सहित अन्य सरकारी नौकरियों में चयन या शारीरिक मापदंडों में छूट दिलाने का दावा करने वाले लोगों से अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की जरूरत है। भर्ती प्रक्रिया के नियम और पात्रता संबंधी छूट केवल आधिकारिक दिशा-निर्देशों के आधार पर ही तय होती है। किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर पैसे देने से पहले उसकी जानकारी और दावों की पुष्टि करना जरूरी है। यह मामला उन युवाओं के लिए भी सबक है, जो सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद में बिचौलियों या अनजान लोगों पर भरोसा कर लेते हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।