3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kawardha News: सांस लेने तक की जगह नहीं थी, पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे चार गौवंश, एक आरोपी गिरफ्तार

Kawardha News: कवर्धा में कुकदुर पुलिस ने पिकअप में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाए जा रहे चार गौवंश को मुक्त कराया। एक आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख रुपए का वाहन जब्त।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 3 Nov 2026, 4:52 PM IST

Kawardha Crime News

गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर (Photo Patrika)

Kawardha Crime News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक पिकअप वाहन में भरकर कत्लखाने ले जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर कुकदुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार मवेशियों को मुक्त कराया और तस्करी में इस्तेमाल महिंद्रा पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।

जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए

जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, पिकअप वाहन में चार मवेशियों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। मवेशियों को इस तरह वाहन में भरने से उन्हें चोट लगने और परेशानी होने की आशंका थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद कुकदुर पुलिस ने कार्रवाई की और वाहन को रोककर जांच की। इस दौरान वाहन में चार मवेशी मिले।

एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पतासाजी की जा रही है।

पिकअप वाहन जब्त

पुलिस ने मामले में चारों मवेशियों के साथ घटना में इस्तेमाल महिंद्रा पिकअप वाहन भी जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मवेशियों के परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सकता है।