Tribal Art Tourism: साधारण सी दिखने वाली घास जब हुनरमंद हाथों में पहुंचती है, तो वह खूबसूरत आभूषणों का रूप ले लेती है। कबीरधाम की बैगा महिला शिल्पकार श्रीबाई बैगा इसी पारंपरिक हुनर के जरिए अपनी कला को पहचान दिला रही हैं। उनके हाथों से तैयार बीरन हस्तशिल्प की माला और आभूषण अब विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। इस पारंपरिक कला को करीब से देखने, इसे समझने और खुद बनाना सीखने के लिए अमेरिका से पर्यटक पहुंचे। यह पहल बताती है कि स्थानीय संसाधनों और पीढ़ियों से चले आ रहे पारंपरिक ज्ञान में भी दुनिया को आकर्षित करने की क्षमता है।