थार के रेगिस्तान में रेत के नीचे दफन इतिहास की एक नई परत पिछले साल अगस्त में मेघा गांव में सामने आई तो शुरुआती चर्चा डायनासोर के अवशेष मिलने की हुई। तालाब की खुदाई के दौरान मिली हड्डियों जैसी संरचनाओं ने वैज्ञानिकों और स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन आगे की जांच ने इस खोज को और महत्वपूर्ण बना दिया।