31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ration shop incident: बिरगांव में 25 बोरा सरकारी चावल से भरी पिकअप पकड़ाई, भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

Ration shop incident: बिरगांव में 25 बोरा सरकारी चावल से भरी पिकअप पकड़े जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने गाड़ी भाजपा नेता की बताई, खाद्य विभाग कर रहा जांच।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 31 Oct 2026, 12:26 PM IST

Ration shop incident

सरकारी चावल से भरी पिकअप पकड़ाई (Photo Patrika)

Ration shop: बिरगांव में सरकारी चावल से भरी गाड़ी पकड़ाई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को बिरगांव की राशन दुकान से सरकारी चावल के करीब 25 बोरे पिकअप सीजी 04 जेसी 8671 में भरकर ले जाया जा रहा था। वायरल वीडियो के मुताबिक यह गाड़ी बिरगांव के भाजपा नेता भीखम साहू की बताई जा रही है। इस गाड़ी में भीखम किराना स्टोर्स भी लिखा हुआ है।

बीजेपी नेता करीब 30-35 कार्ड लेकर पहुंचे

मामला बढ़ता देख, पुलिस भी मौके पर पहुंची इसके बाद सभी थाना गए। वहां के आम लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि थाना में बीजेपी नेता करीब 30-35 कार्ड लेकर पहुंचे। वीडियो के अनुसार भाजपा नेता ने कहा कि मेरा खुद का और परिवार का राशन है, करीब दस कार्ड तो परिवार के हैं। आसपास के लोगों का ड्राइवर ने राशन भरा, कैसे भरा इसकी जानकारी नहीं है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर बीजेपी नेता सभी के राशनकार्ड लेकर थाना क्यो पहुंचे? इस पूरे मामले में खाद्य विभाग के अधिकारी का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है, तथ्य सामने आने के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

खाद्य विभाग कर रहा मामले की जांच

घटना के बाद सरकारी राशन के चावल को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने और उसके वितरण से जुड़े नियमों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गाड़ी में लदा पूरा चावल किन राशन कार्डधारियों का था और उसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। खाद्य विभाग के अधिकारी के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़