30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surguja Ration Distribution: पांच महीने से 400 परिवारों को नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकान में जड़ा ताला

Surguja Ration Shop: लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गोरता में 900 राशन कार्डधारी, 400 हितग्राहियों को खाद्यान्न नहीं मिलने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत की दी चेतावनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 30 Oct 2026, 7:29 PM IST

Angry villagers locked ration shop

Surguja Ration Distribution, राशन दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण (Photo- Patrika)

लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरता में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। पांच महीने से राशन (Ration distribution) नहीं मिलने और वितरण में कथित अनियमितता से नाराज ग्रामीणों ने राशन दुकान में ताला जडक़र जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीण वाहनों में सवार होकर तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार अमन चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत गोरता में संचालित राशन दुकान (Ration shop) में लंबे समय से मनमानी की जा रही है। हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न नहीं दिया जाता और कई बार राशन वितरण के नाम पर अंगूठा लगवा लिया जाता है, लेकिन राशन मांगने पर स्टॉक खत्म होने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है। इससे गरीब परिवारों के सामने भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत गोरता में लगभग 900 राशन कार्डधारी हैं, जिनमें करीब 400 हितग्राहियों को कई महीनों से राशन नहीं मिलने का आरोप है। ग्रामीणों ने राशन दुकान संचालक पर लगभग 25 लाख के खाद्यान्न की हेराफेरी का भी आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि दुकान का संचालन महामाया स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाता है, लेकिन दुकान नियमित रूप से नहीं खुलती और महीने के अंतिम दिनों में राशन वितरण किए जाने से कई हितग्राही खाद्यान्न से वंचित रह जाते हैं।

Ration shop operator: कलेक्टर तक जाने की चेतावनी

राशन दुकान के सामने प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पिकअप सहित अन्य वाहनों से तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां तहसीलदार अमन चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। तहसीलदार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम से चर्चा करने की बात कही। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई और नियमित राशन वितरण शुरू नहीं हुआ तो वे कलेक्टर (Surguja Collector) के समक्ष शिकायत करेंगे।

दुकान से अलग राशन तौलता दिखा युवक

विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अन्य मामला भी सामने आया। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बीच एक युवक पीओएस मशीन (POS machine) लेकर राशन दुकान से अलग स्थान पर खाद्यान्न तौलता दिखाई दिया। जब उससे इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो वह कैमरा देखते ही वहां से भाग गया। दुकान से अलग स्थान पर राशन तौलने की इस गतिविधि को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि युवक वहां किसके निर्देश पर और किस उद्देश्य से राशन तौल रहा था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम की भी जांच कराने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़