जुआ के साथ ही पुलिस ने अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों पर भी कार्रवाई की। पिपरिया, पंडरिया और पांडातराई थाना क्षेत्रों में आबकारी एक्ट के तहत नौ प्रकरण दर्ज किए गए और नौ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन मामलों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने, अवैध रूप से शराब बेचने और अन्य लोगों को शराब पीने के लिए स्थान उपलब्ध कराने जैसी गतिविधियां शामिल हैं। पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।