द्वितीय चरण में राजनांदगांव, महासमुंद एवं कांकेर लोकसभा सीट पर हो रहे मतदान के लिए सभी वर्ग के मतदाताओं में उत्साह देखा जा सकता है। मतदान केंद्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए नव विवाहित भी पहुंच रहे हैं। साथ ही हल्दी रस्म के बीच भी कई मतदाता पहुंचे है।