आगरा

नशे में धुत महिला पर्यटक ने जमकर किया हंगामा, खुद के कपड़े फाड़ने का किया प्रयास

नशे में धुत विदेशी महिला पर्यटक ने जमकर हंगामा किया।
महिला पर्यटक ने अपने कपड़े तक फाड़ने का प्रयास किया।

आगराJul 22, 2019 / 05:02 pm

अमित शर्मा

आगरा। विदेशी महिला पर्यटक पर अंगूर की बेटी का नशा ऐसा चढ़ा कि उसने हंगामा कर दिया। नशे के कारण वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी, गिर कर चोटिल हो गई। पित को साथ इलाज के लिए हॉस्पीटल पहुंची तो हंगामा कर दिया। नशे में उसने अपने कपड़े फाड़ने का भी प्रयास किया। हॉस्पीटल स्टाफ ने पर्यटन पुलिस को मामले की जानकारी दी। हालांकि अभी तक इस मामले में कुछ कार्रवाई नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें

VIDEO Sawan के पहले सोमवार पर सांप ने की भगवान शिव की पूजा, देखने वाले रह गए आश्चर्यचकित

क्या है मामला

दरअसल मैक्सिको की महिला पर्यटक पंजाब निवासी अपने पति के साथ ताजनगरी घूमने आई। यहां महिला पर्यटक और उसके पति ने फतेहाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में ड्रिंक ली और डिनर किया। इसके बाद दोनों फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में जहां वो रुके हुए वहां पहुंचे। यहां महिला नशे के कारण सीड़ियों पर गिर पड़ी। महिला के सिर में चोट आई।
यह भी पढ़ें

जब बाइक पर शहर में निकला ये युवा आईएएस अधिकारी, नगर निगम अधिकारियों में मच गई खलबली

इसके बाद महिला का पति उसे लेकर राजपुर चुंगी स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां नशे में धुत महिला पर्यटक ने हंगामा कर दिया। वह बिफर गई। महिला पर्यटक ने जमकर हंगामा किया। हंगामा के कारण अस्पताल में अन्य मरीजों को परेशानी होते देख अस्पताल प्रशासन से इलाज से हाथ खड़े कर दिए। इस पर महिला पर्यटक ने अपने कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। अस्पताल स्टाफ ने मामले की पूरी जानकारी पर्यटन थाना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पर्यटन पुलिस ने महिला और उसके पति को होटल वापस पहुंचाया। हालांकि मामले में अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई एफआईआर नहीं दी गई है। मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Home / Agra / नशे में धुत महिला पर्यटक ने जमकर किया हंगामा, खुद के कपड़े फाड़ने का किया प्रयास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.