सावन के पहले सोमवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसे देख कर लोग आश्चर्यचकित रह गए। जो भी भक्त मंदिर में पहुंचा वह मंदिर में इस दृश्य को देखकर आश्चर्य करने लगा। महावन क्षेत्र के चिंताहरण मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को बड़ी तादात में भक्त भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए आए। उनमें से एक ऐसा भक्त भी था जो भगवान शिव की पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचा तो हर कोई हैरान रह गया, ये भक्त कोई और नहीं भगवान को अतिप्रिय सांप था जो भगवान शिव के गले में देखने को मिलता है। चिंताहरण मंदिर में घंटों शिवलिंग पर एक सांप लिपटा रहा। पूजा अर्चना चलती रही लेकिन सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। मंदिर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और भगवान शिव की पिंडी पर कुंडली मारे बैठा यह साँप चर्चा का विषय बना हुआ है।