8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक पर निरीक्षण करने निकले नगरायुक्त रविंद्र मांदड़, सफाई, पार्किंग व्यवस्था और विकास कार्यों का लिया जायजा

मथुरा नगर निगम के नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ बुलट बाइक पर सवार होकर निरीक्षण करने निकले। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 21 Jul 2019, 8:33 PM IST

Ravindra Mander IAS

बाइक पर निरीक्षण करने निकले नगरायुक्त रविंद्र मांदड़, सफाई, पार्किंग व्यवस्था और विकास कार्यों का लिया जायजा

मथुरा। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ बुलट बाइक पर सवार होकर निरीक्षण करने निकले। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने परिक्रमा मार्ग, हृदय योजना (Heritage City Development and Augmentation Yojana) के तहत संवारे गए घाटों, कान्हा गौशाला और विद्यापीठ पर निर्मित सुलभ शौचालाय का निरीक्षण किया। इस दौरान नगरायुक्त ने परिक्रमा मार्ग पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही नगरायुक्त ने जल्द छुट्टा गौवंश की समस्या का उचित समाधान करने के भी निर्देश दिए।

नगर आयुक्त रविंद्र मांदड़ ने कहा कि जो लोग छुट्टा गौवंश छोड़ देत हैं उन्हें चेतावनी दी जाएगी की गौवंश को घर या बाड़े में ही रखें। सड़क पर छुट्टा गौवंश घूमता मिला तो दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा साथ ही मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

साथ ही नगरायुक्त ने हृदय योजना के अंतर्गत चल रहे प्राचीऩ घाटों को सौंदर्यीकरण और कच्चे परिक्रमा पथ के निर्माण का भी निरीक्षण किया। इस दौरान नगरायुक्त ने बताया कि सूरजघाट और महिला घाट का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस दौरान नगरायुक्त रविंद्र मांदड़ ने निर्देश दिए कि विकास कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं।