scriptघर पर अकेली बालिका के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | Girl raped in Malpura Agra | Patrika News
आगरा

घर पर अकेली बालिका के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

— थाना मलपुरा क्षेत्र का मामला, मां गई थी बाजार तभी आरोपी युवक ने किया दुष्कर्म।

आगराOct 22, 2020 / 10:35 am

arun rawat

Rape

Rape

आगरा। जनपद के थाना मलपुरा क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में रविवार दोपहर को पडोसी युवक ने अपने घर में 12 वर्षिय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रात को उसकी तबीयत बिगड़ गई। सोमवार को इसकी जानकारी पीडिता की मां को हुई। इस पर उसने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की। बुधवार सुबह पीडिता की मां बेटी के साथ पुलिस चौकी मिढ़ाकुर पर पहुंच गई। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को पकड लिया है।
ये है मामला
थाना मलपुरा क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में एक महिला अपने बच्चों के साथ रहती है। महिला के पति की दो महिने पूर्व कैंसर से मौत हो गई है। बच्चों के पालन पोषण के लिए वह कस्बे में चूडी बेचने का काम करती है। उसके घर पडोसी युवक असलम पुत्र बहादुर की पत्नी का आना जाना था। असलम की पत्नी महिला की 12 वर्षिय बालिका को अपने घर पर ले गई। असलम की पत्नी किसी काम से बाजार में निकल गई। इसके बाद असलम घर पर आ गया। घर में बच्ची को अकेला देख उसकी नीयत खराब हो गई। असलम ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
बालिका की रात को बिगड़ी हालत
जिसके बाद बालिका अपने घर पर आ गई। रात को उसकी हालत बहुत खराब हो गई। जिसके कारण उसे पूरी रात नीद नहीं आई। सोमवार सुबह उसने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। बेटी की बात सुनकर मां के होश उड़ गए। मां ने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की। वहीं पीडिता की मां ने आरोपी के परिजनों को बताया कि उसकी बेटी की हालत बहुत खराब हो गई है। वह दर्द से कराह रही है।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
लोकलाज के भय से पीडिता की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से नही की। वह दो दिन तक घर में बंद रही। बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे वह अपनी बेटी के साथ पुलिस चौकी मिढ़ाकुर पर पहुंच गई। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस आरोपी असलम को पकडकर थाने ले गई।
ये बोले पुलिस अधिकारी
थानाध्यक्ष मलपुरा अनुराग शर्मा ने बताया है कि मामले में आरोपी असलम पुत्र बहादुर के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Home / Agra / घर पर अकेली बालिका के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो