scriptगुरु नानक देव का प्रकाश पर्वः रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाया गुरुद्वारा गुरु का ताल, देखें वीडियो | Guru nanak dev birth day anniversary celebration news | Patrika News
आगरा

गुरु नानक देव का प्रकाश पर्वः रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाया गुरुद्वारा गुरु का ताल, देखें वीडियो

वाहेगुरु वाहेगुरु नाम की स्वर लहरियां वातावरण में गुंजायमान होती रहीं।

आगराNov 11, 2019 / 09:20 am

धीरेंद्र यादव

guru.jpg
आगरा। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव का 550 ***** प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा गुरू का ताल भव्य रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाता नजर आया। इससे पूर्व सुबह की बेला में प्रभात फेरी निकाली गई थी। वाहेगुरु वाहेगुरु नाम की स्वर लहरियां वातावरण में गुंजायमान होती रहीं। वहीं गुरुद्वारे पर अद्भुत दृश्य दिखाई दिया।
ये भी पढ़ें – यहां पधारे थे गुरु नानक देव जी, बच्चे का अपने आध्यात्मिक ज्ञान से किया था उपचार, जानिये क्या है मान्यता

भव्य सजावट
गुरु नानक देव जी के 550 वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुद्वारा गुरु का ताल में भव्य रोशनी से सजावट की गई। सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी की चरण पादुका को दर्शन के लिए गुरुद्वारा गुरु का में ताल में लाए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य ग्रंथि बाबा प्रीतम सिंह जी ने गुरु नानक देव जी के 550 वें वार्षिकोत्सव के पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी।

Home / Agra / गुरु नानक देव का प्रकाश पर्वः रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाया गुरुद्वारा गुरु का ताल, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो