scriptअखिलेश को रिझाने में लगे निष्क्रिय पदाधिकारी, होर्डिंग्स से पाट दिया मार्ग | hoarding war for samajwadi party national conference latest news in hi | Patrika News
आगरा

अखिलेश को रिझाने में लगे निष्क्रिय पदाधिकारी, होर्डिंग्स से पाट दिया मार्ग

निष्क्रिय नेताओं की सूची पहुंच चुकी सपा अध्य्क्ष के पास

आगराSep 30, 2017 / 10:26 am

अभिषेक सक्सेना

akhilesh yadav

akhilesh yadav

आगरा। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में पांच अक्टूबर को हो रहा है। सपा अध्यक्ष को रिझाने के लिए निष्क्रिय पदाधिकारी भी सक्रिय हो रहे हैं। निष्क्रिय पदाधिकारियों ने अपने नाम और चेहरे के साथ अखिलेश यादव के पोस्टरों से राष्ट्रीय अधिवेशन वाले रास्ते को पाट दिया है। वहीं सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची को पहले से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास भेजा जा चुका है।
तैयार होगी 2019 की जमीन
राष्ट्रीय अधिवेशन से समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जमीन तैयार करने में जुटी हुई है। समाजवादी पार्टी को इस राष्ट्रीय अधिवेशन से राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिलना है। पार्टी इस बार संविधान में संशोधन करने के बाद पांच साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कर सकती है। पांच अक्टूबर से पहले ही पार्टी के कार्यकर्ता आगरा में एकजुट हो जाएंगे और लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र अपने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लेंगे।
व्यवस्थाओं में लगे सपाई
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने वहीं राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई सूची में सपा विधानसभा चुनाव लड़ चुके लाल सिंह लोधी, राजा बेटी बघेल, अभिनव शर्मा और धर्मेंद्र यादव को भी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियों के लिए शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र अवगत कराया है कि स्वागत समिति के स्वागताक्ष्यक्ष रामजीलाल सुमन, डॉ.असीम यादव, दिलीप यादव, उदयवीर सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं आगरा के लिए गठित स्वागत समिति में इन चारों पदाधिकारियों को भी शामिल करने की अनुमति दी गई है।
इससे पहले इन्हें मिली हैं जिम्मेदारियां
राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रमुख पदाधिकारियों को लखनऊ जिम्मेदारियां आवंटित की गई थीं। इनमें स्वागत समिति, आवास समिति, भोजन व्यवस्था समिति, पंडाल, मंच, ट्रांसपोर्ट, सजावट आदि के लिए पदाधिकारियों ने स्वेच्छापूर्वक दायित्व संभालने के लिए कह दिया है। सपा के पूर्व मंत्री शिवकुमार राठौर को पंडाल, मंच, साउंड सिस्टम और भोजन की व्यवस्था का दायित्व दिया गया है। वहीं आवास व्यवस्था के लिए रामसहाय यादव और प्रवीण राजपूत को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था राहुल चतुर्वेदी, सजावट के लिए महानगर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी, जलपान की व्यवस्था के लिए पहलवान नाहर सिंह यादव और मीडिया किट के लिए अनिल रावत व बीनू महाजन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Home / Agra / अखिलेश को रिझाने में लगे निष्क्रिय पदाधिकारी, होर्डिंग्स से पाट दिया मार्ग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो