scriptHolika Dahan Shubh Muhurat: इस बार होली पर 10 घंटे तक रहेगा भद्राकाल, इस योग में करें होलिका दहन | Holika Dahan shubh muhurat Kab Hai in 2019 | Patrika News
आगरा

Holika Dahan Shubh Muhurat: इस बार होली पर 10 घंटे तक रहेगा भद्राकाल, इस योग में करें होलिका दहन

जानें होलिका दहन के शुभ मुहूर्त के बारे में। Holika Dahan shubh muhurat Kab Hai in 2019

आगराMar 15, 2019 / 05:19 pm

suchita mishra

हिंदुओं के किसी भी त्योहार पर मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। होली के त्योहार में कुछ ही दिन शेष हैं। 21 मार्च 2019 को होली का त्योहार मनाया जाएगा, ऐसे में सभी लोग त्योहार मनाने के लिए होलिका दहन के शुभ मुहूर्त (Holika Dahan ke Shubh Muhurat) की जानकारी लेने के लिए उत्सुक होंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र के मुताबिक इस बार होली पर करीब 10 घंटे तक भद्राकाल रहेगा। भद्राकाल सुबह 10.46 शुरू होगा और रात्रि 8.46 तक रहेगा। भद्रा काल के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। 2019 में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात्रि 8.58 से 12.34 मिनट तक रहेगा।
हालांकि इस बारे में ज्योतिषाचार्य का कहना है कि यदि भद्रा में पूजन काल के समय उत्तरा फाल्गुनी उत्तराषाढ़ा तथा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में से कोई भी एक नक्षत्र हो तो भद्रा का दोष नहीं लगता है। इस बार होली पर गोधूलि बेला में पूजन के समय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र साक्षी रहेगा। ऐसे में महिलाएं चाहें तो शाम को होलिका पूजन कर सकती हैं। लेकिन होलिका दहन 20 मार्च की रात्रि 8 बजकर 58 मिनट से रात्रि 12 बजकर 34 मिनट तक के बीच करना ही शुभ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो