पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
मौसम विभाग की Local Weather Report में Agra में आने वाले दिनों में तीन दिन भयंकर कोहरा पड़ेगा। 17 से 19 दिसंबर तक सबसे अधिक सर्द मौसम रहेगा। इन तीन दिनों में पारा सात डिग्री के नीचे पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 से 18 दिसंबर तक सुबह शाम भयंकर कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में मौसम साफ होगा। इस दौरान सर्द हवाएं खूब परेशान करेंगी। वहीं 19 और 20 दिसंबर को दिन भर कोहरा छाया रहेगा।