इन ट्रेन के रूट बदले
कोहरे के चलते पटना-कोटा के बीच चलने वाली 13237, 13238 व 13239, 13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस कानपुर-टूंडला-आगरा-मथुरा-भरतपुर की जगह कानपुर-फर्रुखाबाद-कासगंज-मथुरा के रास्ते चलेगी। वहीं जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (अप व डाउन) 21 दिसंबर से 13 जनवरी तक टूंडला, आगरा फोर्ट के स्थान पर झांसी, आगरा कैंट, अछनेरा से होकर गुजरेगी। वाराणसी-जोधपुर एक्सप्रेस (अप व डाउन) चार दिसंबर से कानपुर, आगरा कैंट, टूंडला के रास्ते के जगह कानपुर, कासगंज, मथुरा, अछनेरा होकर चलेगी है, जोकि 11 जनवरी तक इसी रूट से चलेगी।