
सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल के साथ मारपीट (IANS Photo)
Agra MLC Election: आगरा में एमएलसी शिक्षक चुनाव की मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल के साथ मारपीट के आरोप को लेकर विवाद बढ़ गया है। सपा नेताओं ने भाजपा प्रत्याशियों और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। इस मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा किसी की सगी नहीं है। उन्होंने प्रशासन से आकाश अग्रवाल को जीत का प्रमाणपत्र तुरंत देने की मांग की और चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट तथा राष्ट्रपति से मामले का संज्ञान लेने की अपील की। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपों को खारिज किया है।
महानगर समाजवादी पार्टी छात्र सभा के अध्यक्ष अमित प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि आगरा में एमएलसी शिक्षक चुनाव की मतगणना के दौरान रात करीब 2 से 2:30 बजे सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल पर हमला किया गया। उन्होंने दावा किया कि तीसरे राउंड की गिनती के समय भाजपा प्रत्याशियों ने खुद को हारते हुए देखा तो वे घबरा गए और अपने साथियों के साथ आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमला कर दिया।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद बताए कि आगरा से जीत रहे सपा के एमएलसी प्रत्याशी आकाश अग्रवाल के साथ उसके लोगों का व्यवहार कितना जायज है। अखिलेश यादव ने प्रशासन से आकाश अग्रवाल को जीत का प्रमाणपत्र तुरंत देने की मांग की। उन्होंने चुनाव आयोग से जागने और प्रशासन से कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही, माननीय सर्वोच्च न्यायालय और महामहिम राष्ट्रपति महोदया से भी तत्काल संज्ञान लेने को कहा।
अखिलेश यादव ने कहा कि अब तो हम खुलकर कहेंगे कि 'पीडीए' में 'ए' का मतलब अब तो 'अग्रवाल' भी है। आज जब समस्त अग्रवाल समाज जीत के समाचार के लिए जाग रहा है, ऐसे में आकाश अग्रवाल के साथ हुए ऐसे अमानवीय व्यवहार और हिंसा के ऐसे वीडियो को देखकर संपूर्ण समाज निरंतर संकुचित हो उठा है। अब तो अग्रवाल समाज भी समझ गया है कि सच में 'भाजपा किसी की सगी नहीं है!'
अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि अब ‘PDA’ में ‘A’ का मतलब ‘अग्रवाल’ भी है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज के लोग जीत की खबर का इंतजार कर रहे थे, लेकिन आकाश अग्रवाल के साथ हुए कथित व्यवहार और हिंसा के वीडियो देखकर समाज में नाराजगी है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा किसी की सगी नहीं है!’
घटना के बाद मतगणना स्थल पर सपा और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आकाश अग्रवाल ने खुद अपना कुर्ता फाड़ा है। भाजपा कार्यकर्ता भी धरने पर बैठ गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं।
Updated on:
28 Oct 2026, 8:29 AM IST
Published on:
28 Oct 2026, 7:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.