1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दृश्यम देखकर बनाया प्लान, पुलिस के शक ने बिगाड़ा खेल

Husband Killed Wife Agra: फिल्म दृश्यम का नायक पुलिस को चकमा दे गया था, लेकिन अछनेरा के कुकथला का लोकेंद्र नहीं दे सका। पत्नी चांदनी (27) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह फिल्म कई बार देखी थी और उसे भरोसा था कि वह भी इसी तरह बच निकलेगा।
2 min read
Google source verification

आगरा

•

image

Aman Pandey

•

Oct 01, 2026

agr husband burnt wife body searched with family drishyam

चांदनी की फाइल फोटो।

Agra Wife Murder : उत्तर प्रदेश के आगरा के गांव में पति ने अपनी पत्नी का कत्ल करके उसकी लाश को फूंक डाला।चांदनी के गायब होने के बाद लोकेंद्र खुद को सबसे ज्यादा परेशान दिखाता रहा। वह मायके वालों के साथ मिलकर उसे तलाशने भी निकला। परिजन उसकी बातों पर यकीन कर बैठे, लेकिन पुलिस को उसके व्यवहार पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने पूरी वारदात कबूल कर ली।

11 बजे बेटी को पड़ोस में छोड़ा

मंगलवार को दो वर्ष की बेटी सिद्दी को घर के बाहर करीब 11 बजे किराएदारों को देकर निकल गया था। किराएदार ने उस बेटी को दूध, पानी दिया। अगर वो घर में होती तो लोकेंद्र उसके साथ भी कोई घटना कर सकता था।

आरोपी के मुताबिक ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस को लोकेंद्र ने बताया कि पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। मंगलवार दोपहर भी विवाद हुआ। उसने पत्नी के सिर पर वार किया, जिससे वह गिर पड़ी। उसे लगा कि चांदनी की मौत हो चुकी है और वह घबरा गया। शव को बाहर ले जाने पर गांव वालों की नजर पड़ने का डर था, इसलिए वह उसे घसीटकर बाड़े में ले गया। वहां शव पर लकड़ी और भूसा डाला, बाइक से पेट्रोल निकाला और आग लगा दी। इसलिए गांव के लोगों को जानकारी नहीं हुई।

कई बार देखी थी दृश्यम मूवी

पूछताछ में सामने आया कि उसने दृश्यम मूवी कई बार देखी थी। उसे लग रहा था कि जिस तरह से फिल्म में हीरो पुलिस से बचने में कामयाब हो जाता है, उसी तरह वो भी बच जाएगा।

भाई का आरोप: 10 लाख के लिए करते थे प्रताड़ित

चांदनी की शादी 18 फरवरी 2022 को हुई थी। भाई मनोज ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले 10 लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाते थे। आए दिन मारपीट होती थी और विरोध करने पर पति रात में खाना भी नहीं देता था। हर बार मायके वाले समझा-बुझाकर चांदनी को ससुराल भेज देते थे। मनोज ने इस मामले में लोकेंद्र के अलावा देवर रूपेंद्र व निखिल, जेठ मयंक सोलंकी, जिठानी पूनम और ननद गौरी व मीता के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई है।