7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

Taj Mahal Foreign Tourists: ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय परंपराओं के रंग में रंगे विदेशी सैलानी। फ्रांस की अलेक्जेंड्रा ने कहा- चिंता न करें, बस घूमने आएं, पछतावा नहीं होगा।
2 min read
Google source verification

आगरा

•

image

Aman Pandey

•

Oct 07, 2026

Agra tajmahal

आगरा में ताजमहल देखने पहुंची फ्रांस की पर्यटक अलेक्जेंड्रा। PC: IANS वीडियो ग्रैब

Taj Mahal Tourists Indian Culture: आगरा में विश्व धरोहर ताजमहल का दीदार करने पहुंचे विदेशी मेहमानों के बीच भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली। मोहब्बत की इस निशानी को निहारने आए पर्यटक यहां की परंपराओं और रहन-सहन से खासे प्रभावित नजर आए। कई सैलानियों ने स्मारक की खूबसूरती के साथ-साथ भारत की विविध संस्कृति को भी करीब से महसूस किया।

भारतीय अंदाज में किया अभिवादन

ताजमहल परिसर में कई विदेशी पर्यटक भारतीय अंदाज में अभिवादन करते दिखे। किसी ने हाथ जोड़कर "नमस्ते" कहा तो किसी ने स्थानीय लोगों से मुस्कुराकर बातचीत की। पारंपरिक पहनावे और तौर-तरीकों को देखकर भी पर्यटकों में खास उत्सुकता रही। कुछ सैलानी भारतीय परिधान में तस्वीरें खिंचवाते नजर आए, जबकि कुछ ने गाइड से यहां की परंपराओं और रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी भी ली।

फ्रांस की पर्यटक बोलीं- यह जगह बहुत शानदार है

फ्रांस से आईं पर्यटक अलेक्जेंड्रा पहली बार ताजमहल पहुंची थीं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैं पहली बार ताजमहल आई हूं। यह जगह बहुत शानदार है। भारत में यह मेरा तीसरा दिन है और मुझे यहां बहुत मजा आ रहा है। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं।

'न्यूज में जो सुना था, उससे ज्यादा सुरक्षित'

अलेक्जेंड्रा ने भारत की सुरक्षा को लेकर बनी धारणा पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि न्यूज में जो सुना था, उसके मुकाबले मुझे यहां काफी सुरक्षित महसूस हो रहा है, इसलिए जो भी यह देख रहा है, उसे भारत जरूर आना चाहिए। चिंता न करें, बस घूमने आएं, आपको पछतावा नहीं होगा।

पर्यटन के लिहाज से अहम है ऐसा अनुभव

बता दें कि ताजमहल हर साल लाखों देसी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। ऐसे में विदेशी मेहमानों का सकारात्मक अनुभव देश की पर्यटन छवि को मजबूत करता है। पर्यटकों का कहना है कि भारत की मेहमाननवाजी, यहां की विविधता और ऐतिहासिक धरोहरें उन्हें बार-बार आने के लिए प्रेरित करती हैं।

ताजमहल की भव्यता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की यह झलक विदेशी सैलानियों के लिए यादगार बन गई। कई पर्यटकों ने कहा कि वे अपने देश लौटकर भी भारत की इन यादों को दूसरों के साथ साझा करेंगे और उन्हें यहां आने के लिए प्रेरित करेंगे।