आगरा में आयोजित दलित महासम्मेलन में जुटी भीड़ को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यह रैली केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें पूरे प्रदेश के दलित समाज के लोग शामिल हुए। उन्होंने दावा किया कि दलित समाज ने इस रैली के जरिए भाजपा और उसके सहयोगियों को एकजुट होकर चुनौती देने का संदेश दिया है। अखिलेश ने कहा कि अब PDA में 'D' का मतलब सिर्फ 'दलित' नहीं, बल्कि 'दमदार दलित' हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि आगरा से PDA ने साफ कर दिया है कि जो भाजपा के साथ है, PDA उसके खिलाफ है।