9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस खाई में गिरी, एक की मौत, 40 घायल

लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस पलटकर 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई। 40 से ज्यादा गंभीर घायल हैं। इनमें छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। पुलिसवाले बच्चों को गोद में लेकर एंबुलेंस में बैठाते नजर आए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 9 Nov 2026, 10:14 AM IST

Road Accident

सड़क हादसा।(फोटो सोर्स: Patrika File)

लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस पलटकर 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई। 40 से ज्यादा गंभीर घायल हैं। इनमें छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। पुलिसवाले बच्चों को गोद में लेकर एंबुलेंस में बैठाते नजर आए।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक, बिहार नंबर की लग्जरी बस राजस्थान के भिवाड़ी से छपरा (बिहार) जा रही थी। बस में 50-60 यात्री सवार थे। सभी लोग छठ पर्व के लिए अपने-अपने घर जा रहे थे। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर पारा थाना क्षेत्र में जीरो पॉइंट पर हुआ।

50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और SDRF की 2 टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। शुरुआती जांच में हादसे की वजह टायर फटना बताई जा रही है। घायलों का केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

आलमबाग से 1 फायर टेंडर, सरोजनीनगर से 1 रेस्क्यू वेहिकल, हजरतगंज से MDRV (मल्टी डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल) मौके पर मौजूद है। स्थानीय पुलिस बल भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर है।