scriptइस मां के नहीं थम रहे आंसू, पुलिस थाने में इसके पुत्र के साथ कुछ ऐसा हुआ, जानकर रह जाएंगे हैरान, पुलिस अधिकारियों के उड़े होश | man died in agra after up police arresting | Patrika News
आगरा

इस मां के नहीं थम रहे आंसू, पुलिस थाने में इसके पुत्र के साथ कुछ ऐसा हुआ, जानकर रह जाएंगे हैरान, पुलिस अधिकारियों के उड़े होश

यूपी पुलिस एक बार फिर गंभीर आरोप में घिर रही है। नया मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है।

आगराNov 23, 2018 / 08:45 am

धीरेंद्र यादव

man died in agra

man died in agra

आगरा। यूपी पुलिस एक बार फिर गंभीर आरोप में घिर रही है। नया मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है। जहां पुलिस पर आरोप है कि मां के सामने उसके पुत्र की बेरहमी से पिटाई हुई। पुत्र की हालत बिगड़ी तो पुलिस ने छोड़ दिया। युवक को अस्पताल ले जाया गया, तो उसकी मौत हो गई। मां का रो रो कर बुरा हाल है। मां ने पुलिस वालों पर ये आरोप लगाए, तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी ग्रामीण को सौंप दी है।
यहां का है मामला
थाना सिकंदरा क्षेत्र के गैलाना का रहने वाला राजू अपनी विधवा मां के साथ रहता था। राजू सिकंदरा स्थित ही एक फैक्ट्री में काम करता था। बताया गया कि 17 नवंबर को पड़ोस के रहने वाले कारोबारी आयुष के यहां से चोरी हो गई थी। पड़ोसी ने इस चोरी का आरोप राजू पर लगाया था। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर राजू को घर से उठा लिया और पुलिस थाने ले आई।
दी गई थर्ड डिग्री
राजू की मां ने बताया कि पुत्र को थाने में ले जाने के बाद उसे भी पुलिसकर्मी थाने ले आए। यहां पर पुत्र को थर्ड डिग्री दी गई, जिससे पुत्र की हालत बिगड़ गई। राजू की हालत खराब होते देख, पुलिसकर्मियों ने मां को समझाया और उसे घर भेज दिया। इसके बाद राजू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए, तो उसे एसएन अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मां ने लगाया बेटे की हत्या का आरोप
जब विधवा महिला को पुत्र की मौत की खबर लगी, तो उसके होश उड़ गए। रो रोकर महिला का बुरा हाल है। महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसके पुत्र की हत्या की है। वहीं इस मामले में एसएसपी अमित पाठक ने जांच एसपी ग्रामीण को सौंप दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो