scriptहॉट सीट पर माया के हाथी की सवारी कर ये बनेंगे सांसद! | Mayawati' BSP May give Ticket Seema Upadhyay to Loksabha election 2019 | Patrika News
आगरा

हॉट सीट पर माया के हाथी की सवारी कर ये बनेंगे सांसद!

सोशल मीडिया पर छाया फतेहपुरसीकरी से सीमा उपाध्याय का नाम, वहीं राजबब्बर के नाम पर कांग्रेस से चल रही चर्चाएं, सोशल मीडिया पर छाई फतेहपुरसीकरी की सीट

आगराNov 21, 2018 / 10:22 am

अभिषेक सक्सेना

2019 loksabha election

Mayawati

आगरा। मायावती लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन करेंगीं या फिर अकेले चुनाव लड़ेंगी। इस सवाल का जवाब अभी अधर में है। लेकिन, राजनीति के गलियारों में किस सीट पर कौन प्रत्याशी लड़ेगा इसके लिए नाम तय किए जा रहे हैं। दलितों की राजधानी में सबसे हॉट सीट बनी हुई है फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट। इस सीट पर 2009 में बसपा की टिकट से सीमा उपाध्याय सांसद चुनी गई थी। 2014 के चुनाव में यहां भाजपा ने विजयश्री हासिल की। अब इस सीट पर बसपा से कौन उम्मीदवार होगा, इसके लिए सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर इस सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी से सीमा उपाध्याय की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
राजबब्बर को हरा चुकी हैं सीमा उपाध्याय
लोकसभा चुनाव 2019 में जो भी उम्मीदवार हो, फतेहपुरसीकरी की जनता कांटे का मुकाबला देखना चाहती है। बता दें कि 2009 लोकसभा चुनाव में बसपा की सीमा उपाध्याय ने कांग्रेस के दिग्गज नेता राजबब्बर को कड़े मुकाबले में पटखनी दी थी। कांग्रेस को ये हार कई सालों तक टीस मारेगी। इस बार लोकसभा चुनाव में अगर ये दोनों दिग्गज आमने सामने आते हैं तो एक बार फिर से मुकाबला दिलचस्प होगा।
भाजपा के लिए जाटलैंड बचाने की चुनौती
जाटलैंड में भाजपा को इस बार विधानसभा चुनाव में भी बड़ी जीत मिली थी। लेकिन, लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी के लिए ये सीट बचाने की बड़ी चुनौती मिल सकती है। यदि राजबब्बर और सीमा उपाध्याय में मुकाबला हुआ तो भाजपा को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Home / Agra / हॉट सीट पर माया के हाथी की सवारी कर ये बनेंगे सांसद!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो