scriptUP Politics: यूपी के मंत्री से मोदी ने छीना बड़ा मंत्रालय, क्या 2024 के लोकसभा में कटेगा टिकट? | Modi snatched a big ministry from UP minister | Patrika News
आगरा

UP Politics: यूपी के मंत्री से मोदी ने छीना बड़ा मंत्रालय, क्या 2024 के लोकसभा में कटेगा टिकट?

UP Politics: कानून मंत्रालय से हटाए जाने के बाद एस पी सिंह बघेल ने लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी और किरण रिजिजू के मार्गदर्शन में राज्यमंत्री (विधि एवं न्याय) के रूप में सेवा करना एक सौभाग्य और सम्मान की बात रही है।
 

आगराMay 19, 2023 / 03:24 pm

Prashant Tiwari

modi-snatched-a-big-ministry-from-up-minister

दांए एस पी सिंह बघेल बांए प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 4 साल पूरे होने से पहले उन्होंने अपने दो मंत्रियों का मंत्रालय बदल दिया है। दोनों ही कानून मंत्री थे, किरण रिजिजू जहां कानून के कैबिनेट मंत्री थे। वहीं, प्रो एस पी सिंह बघेल कानून राज्य मंत्री थे। बघेल का मंत्रालय बदलने पर चर्चा है कि केंद्रीय नेतृत्व उनके काम से बहुत ज्यादा खुश नहीं था। इसके अलावा आगरा नगर निगम चुनाव में जिस तरह पार्टी चुनाव हारते-हारते बची है, उसके बाद उन पर कार्रवाई तय मानी जा रही थी।
आगरा से सांसद है बघेल
प्रो एस पी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश के आगरा से भारतीय जनता पार्टी टिकट पर 2019 में सांसद चुने गए थे। वह 7 जुलाई 2021 को मोदी सरकार के दूसरे कैबिनेट विस्तार में कानून मंत्री बनाए गए थे। इससे पहले वह UP की योगी सरकार में मंत्री भी रह चुके है। लेकिन इस बार जिस तरह से आगरा में भाजपा मेयर चुनाव जीती है उसे देखकर लोग मानकर चल रहे थे कि उन पर देर सबेर कार्रवाई होगी।
मुसलमानों को लेकर दिया था विवादित बयान
एस पी सिंह बघेल का हाल में में दिया गया बयान काफी चर्चा में रहा। बघेल ने कहा था कि जो मुसलमान दिखाता है कि वो उदार है, वो सिर्फ ढोंग करता है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे मुसलमान उप-राष्ट्रपति या राज्यपाल जैसे पद पाने के लिए उदारवादी होने का ढोंग करते हैं। सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। उनके इस बयान को मीडिया में काफी सुर्खियां मिली थीं। उनके इस बयान से भी भाजपा हाईकमान काफी नाराज चल रहा था। इसके चलते जब सरकार ने किरण रिजिजू से मंत्रालय वापस लिया गया तो उसी समय बघेल से भी उनका मंत्रालय वापस ले लिया गया।
कानून मंत्रालय से भेजे गए स्वास्थ्य मंत्रालय
हालांकि पार्टी ने एस पी सिंह बघेल का मंत्री पद बरकरार रखा। राष्ट्रपति सचिवालय की तरफ से जारी किए गए प्रेस नोट के मुताबिक उन्हें कानून मंत्रालय से हटाकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भेज दिया गया। इस विभाग के मंत्री मनसुख मांडविया हैं।
क्या 2024 में कटेगा टिकट?
बघेल से कानून जैसा बड़ा मंत्रालय छीनने के बाद अब सवाल उठने लगा है कि क्या 2024 में पार्टी उनका टिकट भी काट सकती है। इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक तौर पर तो कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन पार्टी ने संकेत दिए है कि चुनाव से पहले उसके कराए सर्वे में जिस सांसद की रिपोर्ट निगेटिव आएगी। उसे पार्टी अगले चुनाव में टिकट नहीं देगी।
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
मंत्रालय बदलने पर आई बघेल की प्रतिक्रिया
निकाय चुनाव के तुरंत बाद मंत्रालय बदलने पर एस पी सिंह बघेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी और किरण रिजिजू के मार्गदर्शन में राज्यमंत्री (विधि एवं न्याय) के रूप में सेवा करना एक सौभाग्य और सम्मान की बात रही है।
मैं भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, सर्वोच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों, मुख्य न्यायाधीशों और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों, निचली न्यायपालिका और पूरे कानून अधिकारियों एवं कर्मचारियों को न्याय की आसानी करने और हमारे नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान करने में समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।”
सपा-बसपा के बाद भाजपा में आए
1989 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद बघेल मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा में शामिल किये गये लेकिन अपनी निडरता, मेहनत और ईमानदारी के बल पर उन्होंने मुलायम सिंह यादव का भी दिल जीत लिया. मुलायम सिंह यादव ने उनको जलेसर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर 1998 में पहली बार उतारा और वह जीते। उसके बाद दो बार सांसद चुने गए। 2010 में बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी। लेकिन 2014 में बसपा से इस्तीफा देकर वह भाजपा में शामिल हो गए और फिरोजाबाद लोकसभा से सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के सामने चुनाव लड़े। हालांकि वह यह चुनाव हार गए। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी के पिछड़ा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। वह बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें

UP Crime: बेबी मुझे तुमसे मिलना है, यह सुनते ही भागा-भागा पहुंचा आशिक प्रेमी, प्रेमिका का असली रंग देख खिसक गई जमीन

योगी सरकार में बने मंत्री
पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष और अमित शाह का करीबी होने के कारण पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें आगरा के टूंडला विधानसभा से प्रत्याशी बनाया और वह चुनाव जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद 2017 में प्रदेश में बनी योगी सरकार में भी मंत्री बनाया गया। लेकिन 2019 में ही उन्हें आगरा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ाया गया। इस चुनाव में भी बघेल जीत गए इसके बाद 2020 में आई कोरोना महामारी में लोगों के लिए की गई उनकी सेवा के बाद पार्टी ने उन्हें केंद्र में मंत्री बना दिया।

Home / Agra / UP Politics: यूपी के मंत्री से मोदी ने छीना बड़ा मंत्रालय, क्या 2024 के लोकसभा में कटेगा टिकट?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो