आगरा

18 october राष्ट्रीय पुस्तक मेला में आज गोष्ठी, कवि सम्मेलन, पर्यावरण संदेश और बैंड

-आगरा कॉलेज खेल मैदान पर चल रहा आगरा साहित्य उत्सव 2019 एवं राष्ट्रीय पुस्तक मेला
– संचार क्रांति की चुनौती और पुस्तक संस्कृति पर मंथन करेंगे दिल्ली, महाराष्ट्र के विद्वान

आगराOct 18, 2019 / 10:30 am

Bhanu Pratap

National book fair in agra

आगरा। आगरा कॉलेज खेल मैदान पर आगरा साहित्य उत्सव 2019 एवं राष्ट्रीय पुस्क मेला चल रहा है। पुस्तक मेला पूर्वाह्न 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहता है। हर दिन चार कार्यक्रम हो रहे हैं। आइए जानते हैं 18 अक्टूबर, 2019 को कौन-कौन से कार्यक्रम होने हैं।
यह भी पढ़ें

साहित्य उत्सव एवं राष्ट्रीय पुस्तक मेला में देखें राजस्थानी नृत्य की ये शानदार तस्वीरें

संचार क्रांति की चुनौती और पुस्तक संस्कृति

संचार क्रांति की चुनौती और पुस्तक संस्कृति विषयक संगोष्ठी 11 बजे से दो बजे तक होगी। वक्ता हैं- पूर्व सांसद और पत्रकार संतोष भारतीय, डॉ. प्रियंका सोनी महाराष्ट्र, डॉ. किरन पोपकर गोवा, भारत ज्ञान कोश के अध्यक्ष आदित्य चौधरी, नई दिल्ली के पत्रकार डॉ. बल्देव राज गुप्ता।
यह भी पढ़ें

राष्ट्रीय पुस्तक मेला में दुनिया की सबसे बड़ी तीन धार्मिक पुस्तकें, वीडियो में देखें चौंकाने वाली जानकारियां

पर्यावरण का संदेश

ईको क्लब-ईको मित्र द्वारा पर्यावरण का संदेश विषयक कार्यक्रम किया जाना है। इसके संयोजक हैं प्रख्यात चिकित्सक डॉ. सीआर रावत। समय है अपराह्न दो से चार बज तक।
यह भी पढ़ें

अगर आप लेखक, कवि, साहित्यकार हैं यो यहां फ्री में छपवाएं पुस्तक


स्थानीय कवि सम्मेलन

भरतदीप माथुर के संयोजन में स्थानीय कवियों का कवि सम्मेलन होगा। समय है 4.30 से छह बजे तक।
थर्ड आई बैंड

शाम सात बजे से रात्रि 10 बजे तक थर्ड आई बैंड धूम मचाएगा। यह बैंड गुड़गांव, हरियाणा का है। अर्जुन शर्मा एवं साथी कलाकार हैं। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर मुख्य अतिथि हैं। राष्ट्रीय पुस्तक मेला के मुख्य संयोजक डॉ. अमी आधार निडर ने आग्रह किया है कि पुस्तक मेला में सपरिवार आएं।
यह भी पढ़ें

राष्ट्रीय पुस्तक मेला में गूंजे करवा चौथ व दीवाली के मंगल गीत

Hindi News / Agra / 18 october राष्ट्रीय पुस्तक मेला में आज गोष्ठी, कवि सम्मेलन, पर्यावरण संदेश और बैंड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.