scriptराष्ट्रीय पुस्तक मेला में आज कश्मीर पर संगोष्ठी, काव्यगोष्ठी और नाटक | National book fair at agra college sports ground today programs | Patrika News
आगरा

राष्ट्रीय पुस्तक मेला में आज कश्मीर पर संगोष्ठी, काव्यगोष्ठी और नाटक

-आगरा कॉलेज खेल मैदान पर चल रहा है आगरा साहित्य उत्सव 2019
-‘कश्मीरः धारा 370 से पहले और अब’ आज का मुख्य आकर्षण
-रात्रि में फ्री हैं तो जरूर देखें नाटक ‘ये लाश किसकी है’

आगराOct 14, 2019 / 09:18 am

Bhanu Pratap

National book fair in agra

National book fair in agra

आगरा। आगरा कॉलेज खेल मैदान पर आगरा साहित्य उत्सव 2019 एवं राष्ट्रीय पुस्क मेला चल रहा है। पुस्तक मेला में करीब 3 लाख किताबें हैं। यहां साहित्य और पुस्तक प्रेमियों की भीड़ उमड़ रही है। पुस्तक मेला पूर्वाह्न 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहता है। हर दिन तीन कार्यक्रम होते हैं। आइए जानते हैं 14 अक्टूबर 2019 को कौन-कौन से कार्यक्रम हैं।
यह भी पढ़ें

शरद पूर्णिमा पर डांडिया और महारास देखने के लिए ठहर गया चन्द्रमा

कश्मीरः धारा 370 से पहले और अब

कश्मीरः धारा 370 से पहले और अब विषयक संगोष्ठी पूर्वाह्न 11 से दो बजे तक होगी। जम्मू –कश्मीर अध्ययन केन्द्र, श्रीनगर के निदेशक आशुतोष भटनागर विशेष वक्ता के रूप में भाग लेंगे। उद्घाटन महापौर नवीन जैन करेंगे। आईसीएसआर के सचिव प्रो. कुमार रत्नम और पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार गुप्ता एडवोकेट विशिष्ट अतिथि के रूप में आ रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग के प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने आम जनता से आग्रह किया है कि संगोष्ठी में भाग लें।
यह भी पढ़ें

शरदपूर्णिमाः ब्रज में बरसा अमृत, श्रद्धालुओं के दबाव में बिखरीं व्यवस्थाएं

National book fair in agra
काव्य गोष्ठी

अपराह्न दो बजे से चार बजे तक संस्थान संगम द्वारा काव्य गोष्ठी आयोजित की गई है। इसके संयोजक कवि सर्वज्ञ शेखर गुप्त हैं।
यह भी पढ़ें

Aaj ka rashifal 14 October : आज है हर्षण योग जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

ये लाश किसकी है

शाम सात से 10 बजे तक नाटक की प्रस्तुति होगी। ये लाश किसकी है नाटक की प्रस्तुति फिल्म थियेटर एंड क्रिएशन ग्रुप आगरा द्वारा की जाएगी। निर्देशक हैं- अनिल जैन एवं उमाशंकर मिश्र। अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर शुक्ल आ रहे हैं।
चित्रकला प्रदर्शनी

काशी हिन्दू विश्वविद्यलाय के दृश्य कला विभाग द्वारा कान्हा और बृज की थीम पर चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रदर्शनी संयोजक डॉ. उत्तमा दीक्षित और वीथिका संयोजक डॉ. ललित मोहन सोनी हैं।
यह भी पढ़ें

दलित छात्रा को धूप में मुर्गा बनाकर शिक्षिका बोली क्या पढ़ लिख कर अफसर बन जाओगी

सपरिवार आने की अपील

साहित्य उत्सव के मुख्य संयोजक डॉ. अमी आधार निडर, संयोजक डॉ. नीतू चौधरी, संयोजक दीपक सरीन और संयोजक अरविन्द सिंह ने आगरा की जनता का आह्वान किया है कि पुस्तक मेला में पहुंचें। सपरिवार आएं और पुस्तकें देखें। यहां जो पुस्तकें उपलब्ध हैं, वे कहीं और नहीं मिलेंगी। इसलिए पुस्तकें खरीदें। स्थानीय साहित्यकारों की पुस्तकें भी उपलब्ध हैं।

Home / Agra / राष्ट्रीय पुस्तक मेला में आज कश्मीर पर संगोष्ठी, काव्यगोष्ठी और नाटक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो