scriptकब्र खोदकर लाश से रेप के आरोपी पर रासुका | NSA imposed on accused of rape with dead body | Patrika News
आगरा

कब्र खोदकर लाश से रेप के आरोपी पर रासुका

फतेहपुरसीकरी में लाल दरवाजा कब्रिस्तान में कब्र खोदकर लाश से घिनौनी हरकत करने के आरोपी राजेन्द्र दीक्षित पर जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में कार्रवाई की गई है।

आगराFeb 01, 2016 / 07:21 pm

Bhanu Pratap

आगरा. फतेहपुरसीकरी में लाल दरवाजा स्थित कब्रिस्तान में कब्र खोदकर लाश से घिनौनी हरकत करने के आरोपी राजेन्द्र दीक्षित उर्फ ऱेंडा पर जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में कार्रवाई की गई है। उसके परिवार का पहले ही सामाजिक बहिष्कार किया जा चुका है।

जेल में ही रहेगा शैतान
कब्रिस्तान में कब्र खोदकर लाश से घिनौनी हरकत किये जाने की घटना से सनसनी फैल गई थी। घटना से लोगों में भारी आक्रोश था। पुलिस ने बस्ती के ही राजेन्द्र दीक्षित उर्फ रेण्डा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद भी लोगों का आक्रोश शान्त हो सका। इस मामले में आरोपी की जमानत स्वीकार होते ही थानाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह ने राजेन्द्र दीक्षित उर्फ रेण्डा पर रासुका तामील करा दी है। थानाध्यक्ष के अनुसार जेल रासुका तामील होने के पश्चात आरोपी अब जेल में ही रहेगा।

आगरा-जयपुर हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से मौत
हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौतफतेहपुरसीकरी थाना क्षेत्र के गांव जाजऊ निवासी खिल्लोराम पुत्र भूप सिंह ने बताया कि भांजा यशपाल उर्फ रामलाल (25 वर्षीय) पुत्र करन सिंह बघेल, ममेरा भाई गोवर्धन सिंह को बाइक संख्या यूपी 80 वीवाई 3110 पर बैठाकर ग्राम जाजऊ से किरावली की ओर जा रहा था। आगरा-जयपुर हाईवे स्थित जाजऊ मोड़ कट पर तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर संख्या आरजे14 आरसी4175 ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनो युवक गम्भीर घायल हो गये। उपचार के दौरान यशपाल ने दम तोड़ दिया। गोवर्धन जिदंगी मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

तस्वीरः फाइल फोटो

Hindi News/ Agra / कब्र खोदकर लाश से रेप के आरोपी पर रासुका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो