scriptRadhasoami मत के गुरु Dadaji maharaj ने किया विवाह की नई पद्धति का आविष्कार, गौरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार | Radhasoami guru dadaji maharaj as social reformer birth day story | Patrika News
आगरा

Radhasoami मत के गुरु Dadaji maharaj ने किया विवाह की नई पद्धति का आविष्कार, गौरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार

-Dadaji maharaj का शाकाहार मूलमंत्र है।
-मृत्युभोज और त्रयोदशी का निषेध किया।
-छोटा परिवार-सुखी परिवार के भी हिमायती
-अंतरजातीय और विधवा विवाह अनुमण्य

आगराJul 27, 2019 / 07:56 am

धीरेंद्र यादव

dadaji maharaj

dadaji maharaj

आगरा। राधास्वामी (Radhasoami) मत के वर्तमान आचार्य और अधिष्ठाता प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर (दादाजी महाराज Dadaji maharaj) का आज 90वां जन्मदिवस (Birth day( है। 27 जुलाई, 1930 को जन्मे दादाजी महाराज पिछले 60 साल से राधास्वामी सत्संग (Radhasoami satsang) की कमान संभाल रहे हैं। देश-विदेश में उनके करोड़ों अनुयायी हैं। उन्होंने राधास्वामी मत को नई दिशा दी है। वे सिर्फ भक्ति योग के मर्मज्ञ नहीं, बल्कि समाज सुधारक (social reformer) भी हैं। उन्होंने राधास्वामी (Radhasoami) मत के अनुयायियों के लिए विवाह की नई पद्धति दी है। इसमें न दहेज है और न ही कोई बाह्य दिखावा। गौरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। शाकाहार (Vegetatian) उनका मूलमंत्र है। मृत्युभोज का निषेध किया है। दादाजी छोटा परिवार-सुखी परिवार के भी हिमायती हैं। पीपलमंडी, आगरा स्थति हजूरी भवन (Hazuri bhawan) से दादाजी महाराज अपने करोड़ों अनुयायियों को प्रेम का संदेश देते हैं।
dadaji maharaj
विवाह की नई पद्धति

प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर (Agam Prasad mathur) ने परंपरागत रूप से होने वाले विवाहों में विसंगतियों, दिखावा और अनावश्यक व्यय से होने वाली समस्याओं को निकटता से देखा। मंत्रों के प्रति अनभिज्ञता को देखा। इसे देखते हुए उन्हंने नई विवाह पद्धति की शुरुआत की। इसका शुभारंभ भी अपनी पुत्री के विवाह से किया। इसमें किसी भी प्रकार के दिखावे या तड़क-भड़क का पूर्ण निषेध है।
dadaji maharaj
कैसे होता है विवाह

नई पद्धति में राधास्वामी मत के निवर्तमान आचार्यों की पवित्र समाध पर वर तथा वधू पक्ष वर्तमान आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित विवाह सत्संग में उपस्थित होते हैं। परंपरागत पाठ के बाद समस्त सत्संग समाज के समक्ष विवाह प्रस्ताव पढ़ा जाता है। इसके बाद कन्या पक्ष की ओर से आग्रह किया जाता है कि वर उनकी कन्या को पत्नी के रूप में वरण करना स्वीकार करें। वर द्वारा अपनी लिखित एवं मौखिक स्वीकृति दी जाती है। इसके बाद जयमाल की रस्म होती है। वर-वधु पवित्र समाध और वर्तमान आचार्य के समक्ष माथा टेकते हैं। अंगूठियों का आदान-प्रदान करते हैं। गठबंधन किया जाता है। सप्तपदी की रस्म पूरी कर वर, कन्या की मांग में सिदूंर भरता है।
dadaji maharaj
शपथ समारोह

मांग में सिंदूर भरने के बाद वर-वधू का शपथ समारोह होता है। सर्वप्रथम वर द्वारा कन्या को वधू रूप में स्वीकारने और सफल दाम्पत्य निर्वाह की प्रतिज्ञा ली जाती है। फिर कन्या द्वारा वर को पति के रूप में स्वीकार करने की घोषणा की जाती है। फिर वर-कन्या अब पति-पत्नी के रूप में संयुक्त रूप से पारिवारिक, सामाजिक, आध्यात्मिक और राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूक रहने और उनके सफल निर्वाह की शपथ लेते हैं। अंत में वर्तमान आचार्य द्वारा नवदंपति के दांपत्य जीवन में प्रवेश की आधिकारिक घोषणा करते हैं। उपदेश देते हैं। इसके साथ ही पाणिग्रहण संस्कार की प्रक्रिया पूरी होती है।
dadaji maharaj
सजावट, बैंडबाजा, दावत और उपहार पर रोक

‘राधास्वामी मत परंपरा और दादाजी महाराज’ पुस्तक के लेखक डॉ. अमी आधार निडर बताते हैं कि इस विवाह पद्धति में सजावट, बैंडबाजा, दावत और उपहार के रूप में अनावश्यक खर्चों पर पूरी तरह से रोक है। विवाह के बाद मिष्ठान्न वितरण भी सत्संग समाज की ओर से किया जाता है। आवश्यक और दोनों पक्षों की सहमति से संयुक्त प्रीतिभोज सत्संग पद्धति से आयोजित होता है। इस पद्धित से दादाजी महाराज की अध्यक्षता में प्रतिवर्ष दर्जनों विवाह आय़ोजित हो रहे हैं, जिससे समय, शक्ति और धन के अपव्यय पर पूर्ण विराम लग गया है।
dadaji maharaj
विधवा स्त्री को श्रृंगार अनुमण्य

प्रोफेसर माथुर ने अंतरजातीय विवाह को भी प्रोत्साहित किया है। इससे जातिभेद और वर्गभेद को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने अपने द्वितीय पुत्र का अंतरजातीय विवाह करके सत्संग समाज को यह संदेश दिया है। हिन्दू समाज में विधवा महिलाओं को तिरस्कार की नजर से देखा जाता है। प्रो. माथुर ने विधवा विवाह को समर्थन किया है। उनका मानना है कि विधवा विवाह भी नारी सशक्तिकरण की ओर एक ठोस कदम है। विधवा स्त्री से चूड़ी, बिन्दी, रंग और गंध छीनकर उसे कुरूप बनाना अन्याय और असंगत है। सत्संग समाज में विधवा को पूर्ण श्रृंगार को अनुमन्य किया गया है। विधवा स्त्री सभी मांगलिक कार्यों में उपस्थित रह सकती है।
dadaji maharaj
संयुक्त परिवार और मृत्यु भोज

समाज सुधार की दिशा में प्रोफेसर माथुर ने संयुक्त परिवार को अपनाने का आह्वान किया है। हजूरी भवन में अनेक संयुक्त परिवार पल्लवित हो रहे हैं। इसी तरह सत्संग समाज में मृत्युभोज या त्रयोदशी पर पूर्ण प्रतिबंध है। परिजन की मृत्यु के बाद अनाथाश्रम, कुष्ठ आश्रम, महिला आश्रम, विधवा आश्रम, वृद्धाश्रम में दान की बात कही है।
dadaji maharaj
शाकाहार, गौरक्षा और परिवार नियोजन

प्रोफेसर माथुर ने अपने 70वें जन्मदिवस पर शाकाहार आंदोलन शुरू किया। उन्होंने कहा कि अंडा भी नहीं खाना है। जो शाकाहारी नहीं है, उसके साथ कोई व्यवहार न रखा जाए। शाकाहार से विश्व का तनाव दूर हो सकता है। इसी तरह शराब के सेवन पर रोक है। दादाजी महाराज ने हर हाल में गाय की रक्षा करने क बात कही है। गोवध पर रोक होनी ही चाहिए। उन्होंने अपने अनुयायियों से कहा है कि वे छोटा परिवार की अवधारणा को सार्थक करें। यह सरकार के परिवार नियोजन अभियान की ओर एक सकारात्मक कदम है।

Home / Agra / Radhasoami मत के गुरु Dadaji maharaj ने किया विवाह की नई पद्धति का आविष्कार, गौरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो