scriptकपडे उतारो एकांत में इलाज करुंगा; बांझपन का इलाज करने के बहाने किया दुष्कर्म | Rajasthan woman raped on pretext of infertility treatment in agra | Patrika News
आगरा

कपडे उतारो एकांत में इलाज करुंगा; बांझपन का इलाज करने के बहाने किया दुष्कर्म

बांझपन का इलाज करने के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 6 साल से बच्चे का प्रयास कर रहा दंपति पुजारी के बहकावे में आया तो पुजारी ने मौका पाते ही महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दे दिया।
 
 

आगराDec 26, 2023 / 06:28 pm

Prateek Pandey

agra_man_raped_rajasthani_girl.jpg
संतान प्राप्ति के नाम पर एक भगत पुजारी ने राजस्थान को एक महिला को एकांत में पूजा कराने ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बदहवास महिला भागी भागी परिजनों के पास पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ।
दरअसल राजस्थान के धौलपुर जिला के राजापुर खेड़ा के गांव निवासी महिला ने सोमवार शाम बिलखते हुए पुलिस के पास पहुंची। वहां महिला ने पुलिसकर्मियों के सामने अपना दुखड़ा सुनाया तो सभी दंग रह गए। महिला के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने पुजारी को धर दबोचा।
6 साल पहले हुई थी शादी, नहीं था कोई बच्चा
आपको बता दें कि पिनाहट थाने में प्रार्थना पत्र देकर महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी लेकिन उसे बच्चा नहीं हो रहा था। महिला ने कई जगह इलाज कराया मगर कोई फर्क नहीं पड़ा। किसी के कहने पर 5 महीने से थाना पिनाहट के गांव हरि सिंह की ठार निवासी जादौ के पास इलाज कराने के लिए पति के साथ जाने लगी।
इलाज के लिए बुलाया फिर उतरवाए कपड़े
3 दिन पहले शनिवार को भगत जादौ ने उसे इलाज के लिए बुलाया तो महिला अपने पति के साथ भगत के थान पर पहुंची। उसने इलाज करने के लिए बोला और पति से अंदर आने से मना कर दिया और बोला कि संतान प्राप्ति का इलाज एकांत में होगा।
महिला भरोसा करते हुए भगत के साथ चली गई। उसने महिला से कपड़े उतारने के लिए कहा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला परिजनों के साथ सोमवार को थाना पिनाहट पहुंची और आरोपी के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
महिला का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -थाना प्रभारी पिनाहट नीरज पंवार

Hindi News/ Agra / कपडे उतारो एकांत में इलाज करुंगा; बांझपन का इलाज करने के बहाने किया दुष्कर्म

ट्रेंडिंग वीडियो