
उत्तर प्रदेश के आगरा में दो युवकों ने एक युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। शनिवार की शाम लड़की फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी रोड पर घूमने गई थी। तभी युवक अपने एक दोस्त के साथ कार में आया। दोनों ने लड़की को जबरदस्ती कार में बिठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा की रहने वाली है। कुछ वर्ष पूर्व आगरा के एक युवक से पहचान हुई थी। बाद में पता चला कि युवक देह व्यापार का काम करता है। होटलों में ले जाकर युवतियों से देह व्यापार कराता है। इसकी जानकारी होने के बाद उसने उससे दूरी बना ली। मगर युवक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा उसे परेशान करने लगा। जब वह घूमने गई तो लड़का उसके पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गया और उसके साथ जबरदस्ती की।
युवक जब लड़की को किडनैप करके ले जा रहे थे तब लड़की ने इसका विरोध किया। लेकिन उन युवकों ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी। लड़के उसे सेल्फी प्वाइंट के पीछे प्लांट में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि युवती की तहरीर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने धांधूपुरा के लखन और सूरज चौधरी पर आरोप लगाए हैं। दोनों पर पूर्व देह व्यापार का केस दर्ज है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Published on:
25 Jul 2024 12:29 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
