scriptRaksha Bandhan 2022 : ये है सबसे महंगी मिठाई!, 24 कैरेट सोने की परत लगे इस घेवर की कीमत जान हैरान रह जाएंगे | Raksha Bandhan 2022 most expensive sweets being sold in agra | Patrika News
आगरा

Raksha Bandhan 2022 : ये है सबसे महंगी मिठाई!, 24 कैरेट सोने की परत लगे इस घेवर की कीमत जान हैरान रह जाएंगे

रक्षाबंधन का पर्व हो और घेवर-गुजिया की बात न हो, ऐसा नहीं हो सकता है। रक्षाबंधन पर हर घर में घेवर जरूर आता है। इसी को देखते हुए बाजारों में घेवर की कई वैरायटी मौजूद हैं। वहीं आगरा का गोल्डन घेबर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसकी कीमत 25 हजार रुपये प्रति किलो है।

आगराAug 03, 2022 / 11:47 am

lokesh verma

raksha-bandhan-2022-most-expensive-sweets-being-sold-in-agra.jpg

Raksha Bandhan 2022 : ये है सबसे महंगी मिठाई, 24 कैरेट सोने की परत लगे इस घेवर कीमत जान हैरान रह जाएंगे।

पेठे की विभिन्न किस्मों के लिए मशहूर आगरा शहर त्योहार पर मिलने वाली महंगी मिठाइयों के लिए भी जाना जाता है। तीज के बाद से देशभर में रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी को लेकर बाजार में घेवर और गुजिया बननी शुरू हो गई है। यूं तो बाजारों घेवर की कई वैराइटी मौजूद हैं, जिनमें सादा घेवर, मूंग दाल घेवर और पाइनेपल आदि शामिल हैं। लेकिन, आगरा का गोल्डन घेवर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। आगरा के एक नामचीन मिष्ठान भंडार ने ये स्पेशल घेवर बनाया है, जिसकी कीमत 25 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है। 24 गोल्ड की परत लगा यह घेवर देखने में जितना आकर्षक है, खाने में उतना ही स्वादिष्ट भी है।
रक्षा बंधन पर्व को लेकर यूपी के आगरा में खास तौर पर गोल्डन घेवर नामक मिठाई बनाई जा रही है। इसे बनाने वाले मिष्ठान भंडार संचालक का दावा है कि इसके ऊपर 24 कैरेट गोल्ड की परत चढ़ाई जाती है। उन्होंने बताया कि दो साल से उनके यहां गोल्डन घेवर बनाया जा रहा है, जो लोगों को खूब भा रहा है। उन्होंने बताया कि गोल्डन घेवर मिठाई की कीमत 25 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि इसके एक पीस की कीमत एक हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि एक महीने पहले से ही उनके पास गोल्डन घेवर के ऑर्डर आने शुरू हो गए थे। इसके साथ ही यह उनकी शॉप पर हमेशा उपलब्ध रहता है।
यह भी पढ़ें – प्रिंसिपल के ट्रांसफर से दुखी बच्चों ने रैली निकालकर लगाया जाम, बोले- मैडम को नहीं जाने देंगे

गोल्ड पेड़ा भी है फेमस

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर जहां उनके यहां गोल्डन घेवर बनाया जाता है। उसी तरह दिवाली पर स्पेशल गोल्डन पेड़ा भी बनाया जाता है। गोल्डन पेड़े को वह कलश का रूप देकर उसके ऊपर 24 कैरेट गोल्ड की परत चढ़ाते हैं।
यह भी पढ़ें – सुपरटेक ट्विन टावर में तय समय पर शुरू नहीं हो सका विस्फोटक लगाने का काम

बाजारों उपलब्ध हैं घेवर की कई वैरायटी

बता दें कि रक्षा बंधन के चलते घेवर की डिमांड बढ़ रही है। खाने के साथ गिफ्ट में भी लोग घेबर देते हैं। इस समय बाजार में सादा घेवर, मावा घेवर, केसर घेवर, मूंग दाल घेवर, पाइनेपल घेवर आदि कई वैरायटी मौजूद हैं।

Home / Agra / Raksha Bandhan 2022 : ये है सबसे महंगी मिठाई!, 24 कैरेट सोने की परत लगे इस घेवर की कीमत जान हैरान रह जाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो