scriptAaj ka Rashifal 2018 : शनिदेव की कृपा से बढ़ेगा कारोबार, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Rashifal of 2 June 2018 ShaniDev ki Krapa | Patrika News
आगरा

Aaj ka Rashifal 2018 : शनिदेव की कृपा से बढ़ेगा कारोबार, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal : जानिए क्या कहते है आप के सितारे जाने ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद मिश्र से

आगराJun 02, 2018 / 03:16 pm

अभिषेक सक्सेना

rashifal

aaj ka rashifal in hindi

आगरा। शनिवार को शनिदेव की कृपा खूब बरसेगी। लेकिन, उसके लिए कुछ जरूरी उपाय करने होंगे। शनिदेव जहां कष्ट दूर करते हैं तो वहीं पापियों को दंड भी देते हैं। पत्रिका के सुधी पाठकों के लिए ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद मिश्र बता रहे हैं शनिवार का राशिफल।
क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष: इस राशि के जातकों का समय तो अच्छा चल रहा है। लेकिन, कहीं न कहीं राहु और केतु की दशा भी चल रही है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शनिवार को काला तिल, लोहा, सरसों का तेल और तेल का दीपक शनिदेव पर चढ़ाने से कष्ट दूर होंगे। वहीं पीपल के पेड़ पर भी एक तेल का दीपक अवश्य चढ़ाएं।
वृष: परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है। शरीर में आलस्य की बढ़ोत्तरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के अवसर बन रहे हैं। इसलिए शनिदेव को दीपक अर्पित करें।
मिथुन: मन में नकारात्मक विचारों को जगह ना दें। परिवार में सुखद स्थिति बनी रहेगी। मतभेदों से बचने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। रोजी रोजगार की दिशा में शुभ समाचार मिलेगा।
कर्क: रुके हुए कार्य बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन का योग ? बन रहा है। धार्मिक स्थल पर जाएंगे तो नौकरी और व्यापार में कई गुना बढ़ोत्तरी होगी। पीपल के पेड़ पर एक दीपक रोज जलाने से शत्रुओं का नाश होगा।
सिंह: कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति हो सकती है। घर में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। भाग्य का पूरा सहयोग मिल रहा है। अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है।
कन्या: नौकरी की दिशा में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरने की आवश्यकता है। शनिदेव पर तेल अर्पित करें और काले श्वान को तेल से चुपड़ी रोटी खिलाएं।

तुला: सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। परिवार की तरफ से प्रसन्नता मिलेगी। शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। किसी कार्यक्रम में शामिल होने के योग हैं। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक: भाग्योदय हो रहा है। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने मित्रों से मिलन हो सकता है। परिवार में सुख समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। शनिदेव को काला कपड़ा चढ़ाएं।
धनु: भाग्य का सहयोग मिल रहा है। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी से संबंध प्रांगढ होंगे। रिश्तों में मधुरता रहेगी। शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।
मकर: घर परिवार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दें। भाग्य का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से रुका हुआ कार्य बनने के योग हैं। अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। शनिदेव को तेल अर्पित करें।
कुंभ: भविष्य में शुभ फल की प्राप्ति होगी। मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। यात्रा में कष्ट हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
मीन: नौकरी वालों के लिए ये दिन बहुत अच्छा है। धन की प्राप्ति होगी। बेकार की बहस से बचने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधान बरतने की जरूरत है। गुस्से पर काबू रखें और घर में बुर्जुगों की सेहत पर ध्यान रखें। शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो