scriptरिटायर्ड नेवी कर्मचारी का शव मिलने से फैली सनसनी | retired Navy employee Dead body found in field | Patrika News
आगरा

रिटायर्ड नेवी कर्मचारी का शव मिलने से फैली सनसनी

खेत में रिटायर्ड नेवी कर्मचारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

आगराOct 15, 2019 / 09:48 pm

अमित शर्मा

रिटायर्ड नेवी कर्मचारी का शव मिलने से फैली सनसनी

रिटायर्ड नेवी कर्मचारी का शव मिलने से फैली सनसनी

आगरा। कस्बा मलपुरा के दक्षिणी बाईपास पर स्थित शहीद मोहन सिंह पेट्रोल पंप के पास बाजरे के खेत में सोमवार शाम को प्लास्टिक के बोरे में अधेड़ का शव पड़ा हुआ मिला था। जिसकी शिनाख्त पुलिस ने पांच दिन पहले गायब हुए रिटायर्ड कर्मचारी के रूप में की है। कर्मचारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
यह भी पढ़ें– कुख्यात आजाद गैंग की मथुरा पुलिस ने तोड़ी कमर, मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार

ये है मामला
थाना मलपुरा के गांव मुडैरा निवासी तेजवीर पुत्र पन्नालाल 58 वर्ष रिटायर्ड नेवी कर्मचारी है। वह गुरूवार दोपहर 1ः30 बजे घर से आगरा जाने की बोलकर निकला था। लेकिन वह घर नही पहुचा। उसका फोन भी बंद आ रहा था। परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नही लगा। बेटे दलीप ने थाना मलपुरा में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस भी तेजवीर की तलाश में जुट गई।

यह भी पढ़ें– अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस कर आए दो बांग्लादेशी पुलिस ने किए गिरफ्तार

प्लास्टिक के बोरे में मिला शव
वहीं थाना क्षेत्र के गांव सिरोली निवासी ग्याप्रसाद के खेत में सोमवार शाम को प्लास्टिक के बोरे में एक अधेड व्यक्ति का शव पडा हुआ था। मौके पर सी ओ अछनेरा मय फोर्स के साथ पहुंची थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इसके बाद पुलिस अधेड़ की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। पुलिस ने मंगलवार को शव की शिनाख्त घर से गायब रिटायर्ड नेवी कर्मचारी तेजवीर के रूप में की। कर्मचारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
यह भी पढ़ें

घर में अकेली सो रही थी किशोरी, गांव के युवक ने की शर्मनाक हरकत़



ये बोले पुलिस अधिकारी
थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक तेजवीर ब्याज का काम करता था।
इनपुट: देवेश शर्मा

Home / Agra / रिटायर्ड नेवी कर्मचारी का शव मिलने से फैली सनसनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो