माथुर वैश्य सभागार पचकुइयां में आयोजित आगरा लोकसभा क्षेत्र के व्यापार प्रकोष्ठ सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री ने व्यापारियों को संबोधित करते हुये कहा कि जीएसटी द्वारा व्यापारियों के ऊपर चल रहे इंस्पेक्टर राज को खत्म किया गया है। इससे व्यापारियों को लाभ मिल रहा है।
सपा, बसपा गठबंधन पर पूछे गये सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस जोड़ी से भाजपा को कोई खतरा नहीं है। खतरा उन्हीं लोगों काे ही होगा, क्योंकि जो दिल से नहीं मिलते और मजबूरी के कारण मिलते हैं तो वहां खतरा उन्हीं लोगों में बढ़ जाता है।
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी अब जलयात्रा कर प्रचार के लिए जा रही हैं। ये 2014 से पहले संभव नहीं था। कांग्रेस के कार्यकाल में पिताजी, दादी जी थे, उस वक्त गंगा एक्शन प्लान लेकर आया गया था, लेकिन उनका स्टीमर तक नहीं चल पाया था। अब जब वे स्वयं यात्रा करेंगी तो उन्हें पता चलेगा कि मोदी सरकार ने गंगा को कितना अविरल और निर्मल बनाया है।