scriptक्षमा मांगने और क्षमा करने से हमें क्या मिलता है, पढ़िए ये खबर | Special program in Shantinath digamber jain mandir on Kshma vani parv | Patrika News
आगरा

क्षमा मांगने और क्षमा करने से हमें क्या मिलता है, पढ़िए ये खबर

-बैंडबाजों के साथ जलयात्रा, निर्जल व्रत रखने वालों का सम्मान-श्री शांतिनाथ भगवान की आरती 108 दीपकों से की गई

आगराSep 15, 2019 / 07:49 pm

धीरेंद्र यादव

क्षमा मांगने और क्षमा करने से हमें क्या मिलता है, पढ़िए ये खबर

क्षमा मांगने और क्षमा करने से हमें क्या मिलता है, पढ़िए ये खबर

आगरा। शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा में क्षमावाणी पर्व मनाया गया। श्री आदिनाथ भगवान जी का अभिषेक हुआ एवं शांतिधारा हुई। श्रीजी की बोली रूपचंद विवेक कुमार जैन ने ली। धूमधाम से बैंडबाजों के साथ जलयात्रा निकली गई। हर कोई भजन की धुन पर थिरक रहा था। इसके बाद श्री शांतिनाथ युवा मंडल एवं महिला मंडल, मीडिया प्रभारी राहुल जैन को भी सम्मानित किया गया। जिन महिला और पुरुषों ने निर्जला व्रत रखे थे, उनका भी सम्मान हुआ। श्री शांतिनाथ भगवान जी की आरती 108 दीपकों से धूमधाम से हुई। 48 दीपकों से भक्तामर विधान हुआ। उसके बाद संध्या एक शाम प्रभु के नाम हुई।
क्षमा मांगने और क्षमा करने से हमें क्या मिलता है, पढ़िए ये खबर
क्या है क्षमा
इस मौके पर कहा गया कि जब तक मन की कटुता दूर नहीं होगी, तब तक क्षमावाणी पर्व मनाने का कोई अर्थ नहीं है। जैन धर्म क्षमाभाव ही सिखाता है। हमें भी रोजमर्रा की सारी कटुता, कलुषता को भूलकर एक-दूसरे से क्षमा मांगते हुए और एक-दूसरे को क्षमा करते हुए सभी गिले-शिकवों को दूर कर क्षमा-पर्व मनाना चाहिए। दिल से मांगी गई क्षमा हमें सज्जनता और सौम्यता के रास्ते पर ले जा‍ती है। आइए, इस क्षमा-पर्व पर हम अपने मन में क्षमाभाव का दीपक जलाएं और उसे कभी बुझने न दें, ताकि क्षमा का मार्ग अपनाते हुए धर्म के रास्ते पर चल सकें। हम दोनों ही गुण स्वयं में विकसित करें, क्योंकि कहा जाता हैं कि क्षमा मांगने से बड़ा क्षमा करने वाला होता है।
क्षमा मांगने और क्षमा करने से हमें क्या मिलता है, पढ़िए ये खबर
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर श्री शांतिनाथ प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष कमल कुमार जैन, मंत्री अखिल जैन, कोषाध्यक्ष मगन कुमार जैन, केवल जैन, हीरालाल बैनारा, नवीन जैन घी वाले, महेश चंद जैन, विजय जैन, अनिल आदर्श जैन, सतीश जैन, राजेंद्र जैन, राकेश जैन पैंट, राहुल जैन, रवि जैन, अनुराज जैन, अमित जैन, अनंत जैन, विपिन जैन, आशीष जैन, विपुल जैन, मनोज जैन, जीतेश जैन, विशाल जैन, आदित्य जैन, वैभव जैन मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि थे।
क्षमा मांगने और क्षमा करने से हमें क्या मिलता है, पढ़िए ये खबर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो