4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिसमस पर लोगों को स्वच्छता अभियान से करेंगे जागरूक, होगा कुछ ऐसा, पढ़ें खबर

बच्चों के लिए होंगी आकर्षक प्रतियोगिताएं और खेल, प्रतिभा प्रदर्शन के लिए मिलेगा टेलेंट हंट में मंच। 23, 24 को होटल कोर्टियार्ड मैरिऑट में होगा ब्लूम ग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 22 Dec 2017, 3:27 PM IST

The Grand Christmas Fest, Courtyard by Marriott, Bloom by Pooja and Rimpi, The Grand Christmas Fest, The Grand Christmas Fest in Agra, Christmas festival, talent hunt

आगरा। सेंटा के उपहारों के साथ मस्ती धमाल, शापिंग, पढ़ाई और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन। ये सब कुछ होगा ब्लूम के ग्रांड क्रिसमस फेस्ट में। यानि इस बार क्रिसमस सेलिब्रेशन कुछ खास और आकर्षक होगा। जहां देश को स्वच्छ बनाने के लिए केन्द्र सरकार के अभियान के तहत तैयार किए गए एप के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। जिससे लोग अपने घर के आप-पास व शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान करें।

पोस्टर विमोचन में दी जानकारी
यह जानकारी ब्लूम ग्रांड क्रिसमस फेस्ट की आयोजक पूजा ओबरॉय व रिम्पी जैन ने होटल कोर्टियार्ड मैरिऑट में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दी। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल का आयोजन 23 व 24 दिसम्बर को फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टियार्ड मैरिऑट में सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा। उद्घाटन 23 दिसम्बर को मेयर नवीन जैन व उनकी धर्मपत्नी ऋतु जैन करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में संजय व नमिता अग्रवाल, रेनू नंदा, बबिता चौहान, राजश्री मिश्रा व प्रीति उपाध्याय होंगी।

खास होगा क्रिसमस, मिलेंगे तमाम प्रोडक्टस
पूजा ओबरॉय व रिम्पी जैन ने बताया कि इस बार ग्रांड क्रिसमस फेस्ट में क्रिसमस के साथ शादी व सर्दियों की शॉपिंग के लिए भी खास होगा। जिसमें ड्रेस मटीरियर, कश्मीरी शॉल, ज्वैलरी, होम डेकोर के अलावा घर गृहस्थी व फैशन से सम्बंधी तमाम प्रोडक्ट होंगे। खान-पान की स्वादिष्ट व स्पेशल स्टॉल होंगी। किड जोन में बच्चों के लिए फ्री रीडिंग लाइब्रेरी, पपेट थिएटर में बच्चों को पपेट बनाकर उस पर स्टोरी लिखनी होगी। सेंट द्वारा बच्चों को उपहार प्रदान किए जाएंगे वहीं बाउंसी बॉलिंग, हूपला, गन शूटिंग, एले, थ्रो द बॉल जैसे आकर्षक गेम के अलावा बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए टैलेंट हंट का मंच मिलेगा। फेसबुक पर सीरीज ऑफ कॉम्पटीशन के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर होटल कोर्टियार्ड मैरिऑट के जनरल मैनेजर विनायक पटनेकर, निदेशक सेल्स एंड मार्केटिंग पंकज चौधरी व मार्केटिंग हेड ऋचा बंसल व रंजीत सामा आदि उपस्तित थे।

स्वच्छता अभियान के एप के बारे में मिलेगी जानकारी

फेस्टिवल में लोगों को स्वच्छता अभियान के एप के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे अब तक ज्यादातर लोग अनभिज्ञ हैं। एप के जरिए आप अपने शहर के किसी भी क्षेत्र के फोटो खींचकर सरकार को फोटो भेज सकते हैं। जिससे वहां कार्रवाई हो सके। इसके प्रति फेस्टीवल में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश