scriptमुस्लिम बहुल मंटोला में भाजपा की चौंकाने वाली स्थिति, पढ़िए खबर | Up Nikay Chunav UP 2017 Agra nagar nigam mantola ward Election results | Patrika News
आगरा

मुस्लिम बहुल मंटोला में भाजपा की चौंकाने वाली स्थिति, पढ़िए खबर

मंटोला में दूसरे नम्बर रही हैं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी गौरी वर्मा। उन्हें 999 वोट मिले हैं।

आगराDec 01, 2017 / 09:18 pm

मुकेश कुमार

nikay chunav result 2017

bjp

आगरा। चुनाव हो या सांप्रदायिक तनाव, चर्चा में रहता है मंटोला। मटोला यानी मुस्लिमों को गढ़। यहां से तय होती है मुसलमानों की राजनीति। वार्ड 53 मंटोला इस बार भी चर्चा में है। यहीं के रहने वाले चौधरी बशीर ने मेयर पद पर निर्दलीय ताल ठोकी थी। हालांकि उन्होंने पर्चा सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से भरा था। यहां से कुल सात प्रत्याशी मैदान में थीं।

सपा की बेगम जीतीं, निरक्षर हैं वे
य़हां हम बात करेंगे वार्ड की। वार्ड 53 मंटोला महिला के लिए आरक्षित है। यहां मतदाता हैं 12834। इनमें से 4904 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यानी 38.21 फीसदी मतदान हुआ। यहां से विजयी हुई हैं समाजवादी पार्टी की गुलशन बेगम। उन्हें 1464 वोट मिले हैं। मंटोला के लोगों को यह जानकर हैरत होगी की उनकी पार्षद निरक्षर है। उन्हें 11.41 फीसदी वोट मिले।
ये भी पढ़ें- बैंक‌ की नौकरी छोड़ जीत के साथ राजनीति में आगाज, एमबीए पास इस युवा नेता के सिर पहली मेयर का ताज


भाजपा दूसरे नम्बर पर
मंटोला में दूसरे नम्बर रही हैं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी गौरी वर्मा पत्नी महेन्द्र कुमार वर्मा। उन्हें 999 वोट मिले हैं। इस तरह वे सपा प्रत्याशी से 465 मतों से पराजित होना पड़ा। पार्षद पद पर 464 मतों से हार मायने रखती है। इस हार-जीत के फेर में भारतीय जनता पार्टी के लिए यह खुशखबरी है कि वह दूसरे नम्बर पर रही है। बहुजन समाज पार्टी की मेहनाज आलम 904 वोट मिले हैं। वे तीसरे नम्बर पर रही हैं। इस बारे में पूछे जाने पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे कहते हैं कि हमें मुसलमानों का भी पर्याप्त वोट मिला है। हमारी पार्टी अब किसी के लिए अछूती नहीं है।

किसे कितने वोट मिले
गुलशन बेगम समाजवादी पार्टी, वोट 1464
गौरी वर्मा भारतीय जनता पार्टी, वोट 999
मेहनाज आलम बहुजन समाज पार्टी, वोट 904
किश्वर जहां कांग्रेस, वोट 690
रवि निर्दलीय, वोट 653
मशकूल फातिमा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, वोट 79
अफसानी निर्दलीय, वोट 48

Home / Agra / मुस्लिम बहुल मंटोला में भाजपा की चौंकाने वाली स्थिति, पढ़िए खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो