CG lok Sabha Election 2024:छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। हालांकि तीनों लोकसभा के 6 विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे मतदान खत्म हो गया। इनमें कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांकेर, भानुप्रतापपुर, केशकाल और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से जारी मतदान दोपहर 3 बजे तक खत्म हो गया। इसी तरह राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला मानपुर विधानसभा और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के 9 मतदान केंद्रों में मतदान खत्म हो गया है। अब लाइन में लगे लोग ही वोट डाल पाएंगे। बाकी जगहों में शाम 6 बजे तक मतदान होंगे।