कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड अंतर्गत खम्हरिया गांव में युवती पूजा चंद्राकर की शादी मुंगेली जिले के लगरा गांव के युवक रमा चंद्राकर से 26 अप्रैल को संपन्न हुई। इस दौरान दोनों ने सात फेरे के बाद युवती की विदाई हुई, लेकिन युवती ने घर से निकल कर रास्ते में मतदान केंद्र पर डोली रोकवा दिया और युवती ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए जागरुकता का परिचय दिया है। बता दें कि दुल्हन और दुल्हे को शादी के जोड़े में मतदान करते देख गांव के लोग वह मतदानकर्मीयों ने बहुत सराहना किया है।