Hindi News / Chhattisgarh / Kanker / CG 2nd Phase Voting: जहां नक्सलियों ने चुनाव बॉयकाट का चिपकाया पोस्टर, वहीं हुई सबसे अधिक वोटिंग
CG 2nd Phase Voting: जहां नक्सलियों ने चुनाव बॉयकाट का चिपकाया पोस्टर, वहीं हुई सबसे अधिक वोटिंग
Lok Sabha Election Update News: त्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर में मतदान जारी है। लोकतंत्र के महापर्व में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच कांकेर में नक्सलियों ने उत्पात मचाते हुए चुनाव बहिष्कार का बैनर- पोस्टर लगाया है।
CG Lok Sabha Election Update:छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर में मतदान जारी है। लोकतंत्र के महापर्व में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच कांकेर में नक्सलियों ने उत्पात मचाते हुए चुनाव बहिष्कार का बैनर- पोस्टर लगाया है। वहीं नक्सली खौफ के बाद लोग मतदान के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं और उत्साह के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। बता दें कि नक्सलियों ने मरबेड़ा मतदान केंद्र से 1 किलोमीटर दूसरी मुख्य सड़क के किनारे बैनर लगाया है।
इस हिम्मत को देखकर यही साबित हो रहा है कि लोगों में अब नक्सलियों का खौफ खत्म हो रहा है। बता दें कि छोटे बेठिया क्षेत्र में ही 16 अप्रैल को मुठभेड़ में 29 नक्सली मरे गए थे। इस घटना से बौखलाए नक्सली इन हरकतों को अंजाम दे रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीटों में जारी वोटिंग प्रतिशत का लेस्टस्ट अपडेट आ गया है। 1 बजे तक तीनों सीटों में 53.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। नक्सल प्रभावित सीट कांकेर में सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं। यहां सुबह 1 बजे तक 60.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि राजनांदगांव में 47.82 और महासमुंद में 52.06 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कुल मतदाता- 52,84,938 पुरुष मतदाता- 26,05,350 महिला मतदाता- 26,79,528 थर्ड जेंडर- 60 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता- 1,62,624 कुल मतदान केंद्र- 6567 संगवारी मतदान केंद्र- 330 युवाओं की ओर से संचालित मतदान केंद्र- 117 आदर्श मतदान केंद्र- 130
मैदान में 41 प्रत्याशी
3 लोकसभा क्षेत्र में 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता 2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती 6567 मतदान केंद्र नो नेटवर्क जोन में 76 मतदान केंद्र