scriptयूपी पुलिस के 56880 पदों पर होने वाली भर्ती में इस बदलाव से युवाओं में खुशी की लहर, जानिये कब से शुरू हो रहे आवेदन | UP Police 56,778 Constable Recruitment up police bharti news | Patrika News
आगरा

यूपी पुलिस के 56880 पदों पर होने वाली भर्ती में इस बदलाव से युवाओं में खुशी की लहर, जानिये कब से शुरू हो रहे आवेदन

56880 पदों पर भर्ती की घोषणा के अलावा फायरमैन, बंदीरक्षक व घुड़सवार पुलिस के पदों पर भर्तियां होंगी।

आगराOct 19, 2018 / 08:06 am

धीरेंद्र यादव

Up police bharti

यूपी पुलिस भर्ती

आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस में होने वाली 56880 पदों पर भर्ती में साक्षात्कार नहीं होगा। इस बदलाव से युवाओं में खुशी की लहर है। 56880 पदों पर भर्ती की घोषणा के अलावा फायरमैन, बंदीरक्षक व घुड़सवार पुलिस के पदों पर भर्तियां होंगी। जानकारी के मुताबिक सिपाही भर्ती का आवेदन एक नवंबर से किया जा सकेगा और जनवरी माह में लिखित परीक्षा होगी। युवाओं का कहना है कि लम्बे समय से इंतजार था इन भर्तियों का। दीपावली से पहले ये बड़ा तोहफा है।
युवाओं को था बेसब्री से इंतजार
यूपी पुलिस में भर्ती निकलने का युवाओं को बेसब्री से इंतजार था। आगरा के अलावा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा से बड़ी संख्या में यूपी पुलिस के लिए युवा तैयारी कर रहे हैं। अब इन युवाओं का इंतजार खत्म होने जा रहा है। खबर के मुताबिक एक नवंबर से 30 दिसंबर 2018 के मध्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चार और पांच जनवरी 2019 को दो-दो पालियों लिखित परीक्षा होगी और परिणाम जून 2019 के तीसरे सप्ताह तक घोषित होगा। इसे अलावा पांच नवंबर से चार दिसंबर 2018 के बीच ऑनलाइन आवेदन होगा। 10 जनवरी 2019 को परीक्षा होगी और जुलाई 2019 में परिणाम आ जाएगा।

इन युवाओं के लिए बड़ी खबर
अंतिम पुलिस भर्ती के दौरान पात्र अभ्यर्थियों को नई भर्ती में आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। प्रमुख सचिव गृह के अनुसार वर्ष 2018 में आर्हता से बाहर हो गये अभ्यर्थियों को एक अवसर मिलेगा। नियमावली के अनुसार भर्ती के लिये जो आर्हतायें होंगी, उनमें एक जुलाई 2018 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम नहीं और 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये। लेकिन वर्ष 2017 में उच्चतम न्यायालय में किये गये वादे के अनुसार उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड एक जुलाई 2017 को आर्हता से बाहर हो गये अभ्यर्थियों को भी मौका देगा।

ये बोले युवा
पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे शारदा बिहार निवासी राजा यादव ने बताया कि लम्बे समय से इंतजार था इस भर्ती का। लिखित परीक्षा के साथ ही शरीरिक परीक्षा की तैयारी चल रही है। राजा ने बताया कि साक्षात्कार हटाने से बड़ी राहत मिलेगी। वहीं रिंकू राजपूत ने बताया कि साक्षात्कार हटाए जाने से पारदर्शिता आएगी। पहले इस साक्षात्कार के चलते टेंशन रहती थी। पूरी मेहनत के साथ जब साक्षात्कार की प्रक्रिया में बाहर निकल जाते थे, तो बेहद दुख होता था।

Home / Agra / यूपी पुलिस के 56880 पदों पर होने वाली भर्ती में इस बदलाव से युवाओं में खुशी की लहर, जानिये कब से शुरू हो रहे आवेदन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो