ये रहा मौसम
गुरुवार सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। सुबह पांच बजे सर्द हवाएं चल रही थीं। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में सूर्य देव बादलों से लुकाछुपी का खेल करते नजर आए। विगत दिवस की बात करें तो अधिकतम तापमान सामान्य से 27.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान समान्य से पांच डिग्री अधिक 15.7 डिग्री रहा।
मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार को सुबह बादल छा सकते हैं। वहीं तीन दिसंबर तक सुबह कोहरा छाए रहने की आशंका है। इससे न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच जाएगी। वहीं अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।