scriptबंधक बनाकर महिला से दो साल तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर घर से किया बेघर | Woman held hostage inraped for two years in Firozabad | Patrika News
आगरा

बंधक बनाकर महिला से दो साल तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर घर से किया बेघर

— फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला क्षेत्र का मामला, पति से अलग ठेकेदार के साथ लिव दन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला।

आगराJan 24, 2021 / 11:27 am

arun rawat

Rape

Rape

फिरोजाबाद। पति को छोड़ने के बाद ठेकेदार के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला महिला के गर्भवती होने पर दो साल बाद ठेकेदार ने घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपी प्रेमी ठेकेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का पति पत्नी और बच्चों को छोड़कर गांव चला गया था।
थाने पहुंची पीड़िता ने की शिकायत
थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सात साल से राजा का ताल में किराए के घर में रहती है। पति ग्लास फैक्ट्री में काम करता है। तीन साल पहले फैक्ट्री के ठेकेदार का घर आना-जाना शुरू हो गया था। वह उससे छेड़छाड़ करता था। जिसकी शिकायत पति से की तो ठेकेदार ने पति का उत्पीड़न शुरू कर दिया। परेशान होकर पति दो वर्ष पहले बेटे एवं पत्नी को छोड़कर इटावा चला गया था।
ठेकेदार के साथ रहने लगी थी
ठेकेदार ने मकान खरीद लिया तथा वहीं रहने लगा। दो वर्ष से जबरन धमकाते हुए दुष्कर्म कर रहा है। वह तीन महीने की गर्भवती है। आज मौका मिलने पर घर से भागकर बेटे के साथ थाने आई है। इंस्पेक्टर रामेन्द्र कुमार का कहना है मामले की जानकारी नहीं है, अगर तहरीर आई है तो कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो