scriptLock Dowvn के बीच शुरू किए ३० रेन बसेरे | 30 rain basera started between Lock Dowvn | Patrika News
अहमदाबाद

Lock Dowvn के बीच शुरू किए ३० रेन बसेरे

महानगरपालिका ने…बाहर के लोगों के लिए रहने खाने की सुविधा

अहमदाबादMar 28, 2020 / 11:06 pm

Omprakash Sharma

Lock Dowvn के बीच शुरू किए ३० रेन बसेरे

Lock Dowvn के बीच शुरू किए ३० रेन बसेरे

अहमदाबाद. कोरोना वायरस के चलते राज्य में लॉक डाउन की स्थिति है। जिसे ध्यान में रखकर अहमदाबाद शहर के विविध भागों में महानगरपालिका की ओर से तीस रेन बसेरे शुरू किए हैं।
अहमदाबाद में तीस अलग अलग जगहों पर रेन शुरू किए गए तीस रेन बसेरों में लगभग १६०० लोगों के रहने की क्षमता है। रेन बसेरों में भोजन के अलावा रहने और नहाने की भी व्यवस्था की गई है। ये रेन बसेरे बहारी लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। अलग अलग रेन बसेरों में तीस से सौ लोगों के रहने की क्षमता है। शहर के विविध इलाकों मेें ये रेन बसेरे शुरू किए गए हैं।
जरूरतमंदों को निशुल्क दूध का वितरण होगा
लॉक डाउन की स्थिति में जरूरतमंद लोगों को अहमदाबाद महानगरपालिका निशुल्क दूध उपलब्ध कराने जा रही है। महापौर बीजल पटेल ने बताया कि रविवार से शहर की झोंपड़पट्टियों व स्लम क्षेत्रों में रह रहे लोगों को निशुल्क दूध का वितरण किया जाएगा।

Home / Ahmedabad / Lock Dowvn के बीच शुरू किए ३० रेन बसेरे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो