scriptAhmedabad News : पाटण के 7, सुरेन्द्रनगर के 5 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी | 7 Patan, 5 patients of Surendranagar discharged from Hospitals | Patrika News
अहमदाबाद

Ahmedabad News : पाटण के 7, सुरेन्द्रनगर के 5 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी

कोरोना से जंग जीतने पर…

अहमदाबादJul 03, 2020 / 11:02 pm

Rajesh Bhatnagar

Ahmedabad News : पाटण के 7, सुरेन्द्रनगर के 5 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी

सुरेन्द्रनगर जिले के अस्पताल से शुक्रवार को पांच रोगियों को कोरोना से जंग जीतने पर छुट्टी दी गई।

पाटण/राजकोट. पाटण जिले के 7, सुरेन्द्रनगर जिले के 5 रोगियों को कोरोना से जंग जीतने पर संबंधित अस्पतालों से शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई।

सूत्रों के अनुसार पाटण जिले के मुख्यालय पाटण शहर की 75 वर्षीया वृद्धा, 60 वर्षीया वृद्धा, 35 वर्षीय युवक, जिले के धारपुर निवासी 30 वर्षीया महिला, शंखेश्वर निवासी 35 वर्षीया महिला, सिद्धपुर निवासी 62 वर्षीय वृद्ध, राघनपुर निवासी 61 वर्षीय वृद्ध को धारपुर के सरकारी अस्पताल से छुट्टी दी गई।
सुरेन्द्रनगर जिले के मुख्यालय सुरेन्द्रनगर शहर निवासी 35 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय पुरुष, 33 वर्षीय युवक, 40 वर्षीया महिला व लखतर तहसील के तलसाणा गांव निवासी 19 वर्षीया युवती को सुरेन्द्रनगर के महात्मा गांधी कोविड अस्पताल से छुट्टी दी गई। ९
पाटण में और 11 रोगियों को कोरोना

पाटण. जिले के और 11 रोगियों की कोरोना संबंधी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सूत्रों के अनुसार पाटण जिला मुख्यालय पाटण शहर के 42 वर्षीय पुरुष, 37 वर्षीय युवक, 65 वर्षीय वृद्ध, 65 वर्षीया वृद्धा को अहमदाबाद के अस्पतालों में भर्ती किया गया। सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पाटण जिले के वाराही निवासी 30 वर्षीया महिला, 45 वर्षीया महिला, 6 वर्षीय बच्चे, 27 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय वृद्ध, 50 वर्षीया दो महिलाओं की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
दीव में बैंक कर्मचारी को कोरोना

दीव संवाददाता के अनुसार यहां के एक बैंक की शाखा के एक कर्मचारी की तबियत 5-6 दिनों से खराब थी, कोरोना संबंधी जांच कराने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बैंक की शाखा को ग्राहकों के लिए अस्थायी तौर पर बंद किया गया है। कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कर शाखा परिसर को सेनेटाइज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो