scriptबिहार जाने वाले श्रमिकों से ठगी के छह आरोपी गिरफ्तार | Ahmedabad, Lock Down, Train | Patrika News
अहमदाबाद

बिहार जाने वाले श्रमिकों से ठगी के छह आरोपी गिरफ्तार

750 रुपए के बदले ऐंठे एक-एक हजार रुपए

अहमदाबादMay 25, 2020 / 10:57 pm

Omprakash Sharma

बिहार जाने वाले श्रमिकों से ठगी के छह आरोपी गिरफ्तार

बिहार जाने वाले श्रमिकों से ठगी के छह आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद. लॉक डाउन के बीच ट्रेन के माध्यम से बिहार जाने वाले श्रमिकों से किराए के रूप में अवैध वसूली करने के आरोप में पुलिस ने छह जन को गिरफ्तार किया है। श्रमिकों के लिए रेल किराए के रूप में निर्धारित किए गए 750 रुपए के बदले ये लोग 1000 रुपए वसूल रहे थे। इससे पूर्व भी ठगी का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
बिहार जाने वाले श्रमिकों को भेजने की व्यवस्था में लगे शहर कोटडा के पुलिस थाने के निरीक्षक वी.डी. वाला एवं उनकी टीम ने सूचना के आधार पर छापा मारा। उस दौरान छह लोग अवैध गतिविधियों में लिप्त मिले। पुलिस के अनुसार रेल किराया 750 रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया था जबकि ये लोग इसके बदले प्रति व्यक्ति को एक हजार रुपए का टोकन टिकिट श्रमिकों को दे रहे थे। इस तरह के 43 टोकन की फोटो कॉफी भी उनके पास से मिली है। टोकन टिकट की कालाबाजारी करते हुए इन छह को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी मजदूरों के साथ इसी प्रकार की ठगी करने के मामले में तीन लाख रुपए कीमत के टोकन टिकट जब्त किए गए थे। इस संबंध में पुलिस जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो